फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaun Marsh: IPL के पहले सुपरस्टार मार्श ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की, यह होगा आखिरी मैच

Sun, 14 Jan 2024 03:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

मार्श ने 2008 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और 38 टेस्ट, 73 वनडे और 15 टी20 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
शॉन मार्श - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के पहले सुपरस्टार और ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज शॉन मार्श ने अपने 23 साल के पेशेवर करियर को अलविदा कह दिया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने घोषणा की कि बिग बैश लीग (बीबीएल) के मौजूदा संस्करण में मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी थंडर के बीच आगामी सप्ताह का मुकाबला उनका आखिरी मैच होगा। वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरॉन फिंच के साथ संन्यास लेंगे। चोट के कारण सत्र की शुरुआत देर से करने के बावजूद मार्श ने पांच पारियों में 45.25 की औसत और 138.16 के स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए। उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए। 2019-20 सीज़न के दौरान रेनेगेड्स में शामिल होने से पहले, उन्होंने 2011-19 के बीच पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ एक लंबा और सफल कार्यकाल किया था।
विज्ञापन

मार्श ने आईपीएल के पहले सीजन यानी आईपीएल 2008 में तहलका मचा दिया था। उन्होंने 11 मैचों में 68.44 की औसत और 139.68 के स्ट्राइक रेट से 616 रन बनाए थे। वह आईपीएल के पहले शतकवीर हैं। मार्श ने आईपीएल में कुल 71 मैच खेले और 39.95 की औसत और 132.74 के स्ट्राइक रेट से 2477 रन बनाए। मार्श ने पिछली बार कोई आईपीएल मैच 2017 में खेला था।

वर्ष 2001 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मार्श ने शनिवार को मार्वल स्टेडियम में मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ मैच विजयी अर्धशतक जमाया। एक बयान में 40 वर्षीय मार्श ने रेनेगेड्स में बने दोस्त और अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए जिम्मेदार सभी को धन्यवाद दिया। मार्श ने कहा, 'मुझे रेनेगेड्स के लिए खेलना पसंद है। मैं पिछले पांच वर्षों में कुछ महान लोगों से मिला हूं और मैंने जो दोस्ती की है वह जीवन भर चलेगी। यह खेलने वाला समूह मेरे लिए विशेष है। हमारे फैंस काफी भावुक हैं और मैं यात्रा में उनके समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं।
विज्ञापन

मार्श ने 2008 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और 38 टेस्ट, 73 वनडे और 15 टी20 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2017-18 में सात पारियों में 74.16 की औसत से 445 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को एशेज फिर से हासिल करने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पश्चिमी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 2019 के बाद से राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें