शाकिब के नाम इस समय टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी है। ये रिकॉर्ड उन्होंने इसी टी-20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में बनाया था। हालांकि बांग्लादेश को उस मैच में छह रन से हार का सामना करना पड़ा था। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सिर्फ शाकिब और श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का ही नाम शामिल है।
उधर शाकिब के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश की टीम ने पीएनजी को 84 रनों के बड़े अंतर से हराकर सुपर 12 के लिए क्वालीफाई कर लिया। ऐसे में अब शाकिब के पास अफरीदी से आगे निकलने का मौका होगा।