फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFG vs SA: सेमीफाइनल के दबाव में बिखरा अफगानिस्तान, द. अफ्रीका की आसान जीत, पहली बार T20 विश्व कप के फाइनल में

Thu, 27 Jun 2024 09:44 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद

सार

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.5 ओवर में 10 विकेट पर 56 रन बनाए।जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 8.5 ओवर में  एक विकेट पर 60 रन बनाए और मौजूदा टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मैच नौ विकेट से जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.5 ओवर में 10 विकेट पर 56 रन बनाए। इस स्कोर पर ऑलआउट होना टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच में किसी टीम का सबसे न्यूनतम स्कोर है। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 8.5 ओवर में  एक विकेट पर 60 रन बनाए और मौजूदा टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। मौजूदा टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका और भारत की टीमें अब तक अजेय हैं। यह पहला मौका है जब दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2014 में वह सेमीफाइनल से ही बाहर हो गई थी। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ मैच जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया था। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान - फोटो : ICC/T20 World Cup
मार्करम-हेंड्रिक्स ने टीम को फाइनल में पहुंचाया
57 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका फजलहक फारुकी ने पांच रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने क्विंटन डिकॉक को बोल्ड किया। इसके बाद मोर्चा रीजा हेंड्रिक्स और एडेन मार्करम ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। सलामी बल्लेबाज हेंड्रिक्स ने 29 और कप्तान मार्करम ने 23 रन बनाए। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान - फोटो : ICC/T20 World Cup
ताश के पत्तों की तरह बिखरा अफगानिस्तान का बल्लेबाजी क्रम
पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने महज 57 रनों का लक्ष्य रखा। इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और विरोधी गेंदबाजों के सामने पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन 10 रन अजमतुल्लाह उमरजई ने बनाए। शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उनकी तरफ से मार्को यानसेन और तबरेज शम्सी ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, कागिसो रबाडा और एनरिक नॉर्त्जे ने दो-दो विकेट हासिल किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें