राजस्थान और मुंबई के मैच में रोहित और संजू दोनों अच्छे प्वाइंट्स दिला सकते हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2021 का 51वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच प्लेऑफ के लिहाज से काफी अहम रहेगा। शारजाह के मैदान पर होने वाले इस मैच में तेज गेंदबाज और स्पिनर्स दोनों को मदद मिलेगी। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 134 रन है। ऐसे में यहां गेंदबाजों का बोलबाला रहेगा। अगर आप सही खिलाड़ियों का चयन करते हैं तो फैंटेसी गेम आपको अच्छे पॉइंट मिल सकते हैं। यहां हम जानने की कोशिश करेंगे कि इस मुकाबले के लिए प्लेइंग कंडीशंस कैसे होंगे और कौन-कौन से खिलाड़ी फैंटेसी गेम में ज्यादा पॉइंट दिला सकते हैं।
विकेटकीपर
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने इस सीजन में खूब रन बनाए हैं और वो ऑरेंज कैप की रेस में भी शामिल हैं। वहीं, मुंबई की विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक भी पारी की शुरुआत करते हैं। इस वजह से विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन और डिकॉक दोनों को लेना बेहतर रहेगा।
बल्लेबाज
राजस्थान के यशस्वी जायसवाल और मुंबई के रोहित शर्मा अपनी-अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हैं और सौरभ तिवारी अच्छी फॉर्म में हैं। ये खिलाड़ी आपको अच्छे प्वाइंट दिला सकते हैं। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव और इविन लुईस को भी टीम में रखा जा सकता है। हार्दिक पांड्या भी धीरे-धीरे लय में आ रहे हैं। उन्हें टीम में रखना बुरा विकल्प नहीं होगा।
ऑलराउंडर
राजस्थान के ऑलराउंडर महिपाल लोमरोर और शिवम दुबे अच्छी लय में हैं, जबकि पोलार्ड टी-20 में हमेशा ही अहम खिलाड़ी रहे हैं। आप अपनी टीम में इन तीनों खिलाड़ियों को रख सकते हैं। क्रुणाल पांड्या और तेवतिया भी अच्छे विकल्प हैं।
गेंदबाज
मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और टेंट बोल्ट को अधिकतर लोगों ने अपनी टीम में रखा है। इन्हें छोड़ने पर बड़ा रिस्क रहेगा। इनके अलावा चेतन साकरिया और मुस्ताफिजुर रहमान को भी टीम में लिया जा सकता है।
कप्तान और उपकप्तान
रोहित शर्मा या डिकॉक को कप्तान बनाना फायदेमंद रहेगा। आप संजू सैमसन के साथ भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।
फैंटेसी गेम के लिए टीम
विकेटकीपर: संजू सैमसन, क्विंटन डिकॉक।
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सौरभ तिवारी, इविन लुईस, यशस्वी जायसवाल।
ऑलराउंडर: राहुल तेवतिया और शिवम दुबे।
गेंदबाज: ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, चेतन साकरिया।