फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: गावस्कर का सूर्यकुमार और किशन पर तंज, बोले- भारत से खेलने के बाद दोनों खिलाड़ी आराम महसूस कर रहे

Tue, 05 Oct 2021 05:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

IPL 2021: ईशान ने आईपीएल के इस सीजन में आठ मैचों में 107 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 13.27 का रहा है। पिछले सीजन ईशान ने 14 मैचों में 57.33 की औसत से 516 रन बनाए थे।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दोनों अब तक रन बनाने में जूझते दिखे हैं। इस पर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम में चुने जाने के बाद से सूर्यकुमार और ईशान काफी आराम महसूस कर रहे हैं। प्रदर्शन में गिरावट की एक यह वजह भी हो सकती है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

दोनों खिलाड़ियों ने कई गलत शॉट खेले
गावस्कर ने कहा- मुझे लगता है कि टीम में चुने जाने के बाद से उन पर दबाव हट गया है। उनके कुछ शॉट में ऐसा प्रतीत होता है कि वह भारतीय खिलाड़ी हैं, इसलिए वैसे शॉट लगाने की कोशिश करते हैं। हो सकता है ऐसा नहीं हो, पर भारतीय टीम में चुना जाना उन पर हावी हो गया है।  

खुद को समय दें सूर्यकुमार और ईशान
गावस्कर ने कहा- कभी-कभी ऐसा होता है कि आपको खुद को समय देने की जरूरत होती है। साथ ही अपने शॉट सिलेक्शन पर भी ध्यान देना होता है। दूसरे फेज में सूर्यकुमार और ईशान ने इस चीज को मिस किया है। उनका शॉट सिलेक्शन बिलकुल भी सही नहीं रहा है। 

मुंबई टीम जूझती हुई दिखी है
सूर्यकुमार और ईशान के प्रदर्शन न कर पाने की वजह से मुंबई टीम इस साल जूझती हुई दिखी है। टीम अंक तालिका में सातवें नंबर पर है और प्लेऑफ से बाहर होने की दहलीज पर खड़ी है। एक हार से टीम बाहर हो जाएगी। ईशान के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें रिप्लेस कर सौरभ तिवारी को मौका दिया।

ईशान का आईपीएल 2021 में प्रदर्शन 
ईशान ने आईपीएल के इस सीजन में आठ मैचों में 107 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 13.27 का रहा है। पिछले सीजन ईशान ने 14 मैचों में 57.33 की औसत से 516 रन बनाए थे। उन्हें टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में भी शामिल किया गया है। हालांकि, अब खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें बाहर भी किया जा सकता है।

सूर्यकुमार का आईपीएल 2021 में प्रदर्शन 
सूर्यकुमार भी इस सीजन जूझते हुए दिखे हैं। हालांकि, कप्तान रोहित ने उन्हें अब तक टीम से निकाला नहीं है। आईपीएल 2021 में सूर्यकुमार ने 18.50 की औसत से 222 रन बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 56 रन का रहा है। 
विज्ञापन

हार्दिक का गेंदबाजी न कर पाना भारत के लिए भी झटका : गावस्कर 

महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का मौजूदा आईपीएल में गेंदबाजी नहीं कर पाना मुंबई इंडियंस ही नहीं बल्कि टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने जा रही भारतीय टीम के लिए भी बड़ा झटका है। भारतीय चयनकर्ताओं ने हार्दिक को टी20 विश्व कप टीम में जगह दी है लेकिन बड़ौदा का यह ऑलराउंडर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी नहीं कर रहा है। दो साल पहले ब्रिटेन में हार्दिक की पीठ की सर्जरी हुई थी जिसके बाद उन्होंने काफी कम गेंदबाजी की है।

गावस्कर ने कहा, ‘हार्दिक पंड्या का गेंदबाजी नहीं करना बड़ा झटका है, सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए ही नहीं बल्कि भारत के लिए भी क्योंकि उन्हें टीम में ऑलराउंडर के रूप में शामिल किया गया है।  

अगर आप टीम में हो, छठे या सातवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हो और आप गेंदबाजी नहीं कर रहे हो तो कप्तान के लिए चीजें मुश्किल हो जाती हैं।’ गावस्कर ने कहा, ‘उन्हें वह लचीलापन और विकल्प नहीं मिलते जो छठे या सातवें नंबर पर ऑलराउंडर के रूप में बल्लेबाजी करने वाले से जरूरत होती है।’ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें