फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs IND: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस, ऋषभ पंत ने भी लिया हिस्सा

Tue, 27 Jul 2021 10:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरहम
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले टीम इंडिया ने मंगलवार को डरहम में जमकर प्रैक्टिस की। कोरोना से उबरने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाजी ऋषभ पंत ने भी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। बीसीसीआई ने तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी। बीसीसीआई ने ट्वीट कर कहा, 'टीम इंडिया वापस एक साथ आ गई है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले उन्होंने डरहम क्रिकेट क्लब में मुख्य पिच पर प्रैक्टिस की।' इस दौरान बीसीसीआई ने चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और कप्तान कोहली की नेट में बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए तस्वीरें साझा कीं। वहीं, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा ने भी नेट सत्र में बल्लेबाजी की। बता दें कि भारतीय टीम ने 20 जुलाई से सिलेक्ट काउंटी इलेवन के साथ एक अभ्यास मैच खेला था जो ड्रॉ रहा।  

विज्ञापन

 


बता दें कि ऋषभ पंत आठ जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें उसी स्थान पर पृथकवास में रखा गया था और भारतीय टीम के साथ डरहम रवाना होने के लिए मना किया गया था। पंत पृथकवास का समय पूरा करने के बाद डरहम में टीम के साथ जुड़े। टीम इंडिया सिलेक्ट काउंटी इलेवन के साथ अभ्यास मैच के लिए 15 जुलाई को लंदन से डरहम के लिए रवाना हुई थी। अभ्यास मैच में पंत की जगह केएल राहुल ने विकेटकीपर की भूमिका अदा की। इस दौरान उन्होंने शानदार शतक जड़ा। राहुल के अलावा रविंद्र जडेजा ने भी दोनों पारियों में अर्धशतकीय पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें