फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs LSG Playing 11 : फिर इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरेंगे राहुल? आरसीबी में टॉप्ली को मिल सकती है जगह

Tue, 02 Apr 2024 09:06 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगलोर

सार

Royal Challengers Bangalore vs Lucknow Super Giants Playing 11 Prediction : लखनऊ प्रबंधन का कहना है कि चोट से वापसी करते हुए राहुल पर ज्यादा वर्कलोड नहीं डाला जाए इसलिए उन्हें इंपैक्ट के तौर पर खिलाया जा रहा है। माना जा रहा है कि आरसीबी के खिलाफ भी निकोलस पूरन ही टीम की कमान संभालते दिखेंगे।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स प्लेइंग 11 - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपरजाएंट्स के नियमित कप्तान केएल राहुल पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतरे थे। लखनऊ का आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से सामना होना है और एक बार फिर सभी की नजरें इस बात पर टिकी होंगी कि क्या राहुल इस मैच में भी इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरेंगे या पूर्ण रूप से जिम्मेदारी संभालते हुए दिखेंगे। लखनऊ प्रबंधन का कहना है कि चोट से वापसी करते हुए राहुल पर ज्यादा वर्कलोड नहीं डाला जाए इसलिए उन्हें इंपैक्ट के तौर पर खिलाया जा रहा है। माना जा रहा है कि आरसीबी के खिलाफ भी निकोलस पूरन ही टीम की कमान संभालते दिखेंगे। 
विज्ञापन

 

राहुल ने नेट्स पर बहाया पसीना 
राहुल ने आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले नेट्स पर जमकर पसीना बहाया, लेकिन टीम प्रबंधन ने अबतक उनकी भूमिका स्पष्ट नहीं की है। जब लखनऊ के स्टैंडबाई कप्तान पूरन से निकोलस की उपलब्धता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हम देखेंगे कि राहुल अभ्यास के दौरान क्या करते हैं और इसी आधार पर कोई फैसला लेंगे।' राहुल ने नेट सत्र के दौरान बल्लेबाजी की, लेकिन वह विकेटकीपिंग से दूर रहे। इससे संकेत मिल रहे हैं कि आज होने वाले मैच में राहुल विकेटकीपर की भूमिका में नहीं होंगे और उनकी जगह क्विंटन डिकॉक विकेट के पीछे जिम्मा संभालेंगे। मालूम हो कि आईपीएल शुरू होन से पहले बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने राहुल को हरी झंडी देते हुए सलाह दी थी कि वह शुरुआती कुछ मैचों में विकेटकीपर के तौर पर नहीं खेलें, लेकिन राहुल इस सीजन पहले मैच में विकेटकीपर के तौर पर उतरे थे। 

डुप्लेसिस को करना होगा बेहतर प्रदर्शन
आईपीएल के मौजूदा सीजन में अबतक अपने बल्ले से प्रभावित नहीं कर सके फाफ डुप्लेसिस को लखनऊ के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा। लखनऊ के गेंदबाजों के खिलाफ डुप्लेसिस का बल्ला आग उगलता है। रवि बिश्नोई और शिवम मावी के खिलाफ डुप्लेसिस ने 155.6 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जबकि क्रुणाल पांड्या के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 127 का है। 

जमकर बोल रहा है कोहली का बल्ला
लंबे समय बाद आईपीएल से मैदान पर वापसी करने वाले विराट कोहली का बल्ला आईपीएल के इस सीजन में भी जमकर बोल रहा है। उन्होंने पिछले दो मैचों में अर्धशतक लगाए हैं। लखनऊ को अगर आरसीबी पर दबाव बनाना है तो उन्हें कोहली को जल्द ही पवेलियन भेजना होगा। हालांकि टीम का अन्य बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है और दूसरे छोर से कोहली को किसी का साथ नहीं मिल रहा है। कोहली के अलावा डुप्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार और कैमरन ग्रीन को भी बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। 

जलवा नहीं बिखेर सके हैं आरसीबी के मुख्य गेंदबाज
बैंगलुरु की चिंता सिर्फ उसके बल्लेबाजों का निरंतर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने तक सीमित नहीं है। उसके मुख्य गेंदबाज भी अबतक जलवा नहीं बिखेर सके हैं। आरसीबी का तेज गेंदबाजी विभाग मोहम्मद सिराज पर निर्भर है जिन्होंने अबतक तीन मैचों में दो विकेट लिए हैं। सिराज ने अबतक 10 रन प्रति ओवर की दर से रन लुटाए हैं। इसके अलावा अल्जारी जोसेफ भी असफल रहे हैं। जोसेफ ने अबतक एक विकेट लिया है और उम्मीद है कि आरसीबी लखनऊ के खिलाफ उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं देगा। आरसीबी जोसेफ की जगह रीस टॉप्ली या लॉकी फर्ग्यूसन को मौका दे सकता है। 

रफ्तार की नई सनसनी मयंक यादव पर फिर होंगी नजरें
लखनऊ के लिए राहत की बात यह है कि उसके अनकैप्ड भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में आईपीएल के इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी थी और सभी को अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। आरसीबी के बल्लेबाजों के सामने एक बार फिर मयंक यादव पर सभी की नजरें होंगी। 
विज्ञापन

आइए जानते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 किस प्रकार हो सकती है...

आरसीबीः फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, रीस टॉप्ली, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल

लखनऊ सुपरजाएंट्सः केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, नवीन उल हक, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें