फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: रवींद्र जडेजा ने 49 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की, सोबर्स-वीनू मांकड़ के क्लब में शामिल हुए

Sun, 06 Mar 2022 02:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

भारत की ओर से पारी में 150 प्लस रन बनाने और पारी में पांच विकेट लेने वाले जडेजा तीसरे खिलाड़ी हैं। उनके और वीनू मांकड़ के अलावा पॉल उमरीगर ने 1962 में ऐसा किया था।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 174 रन पर समेट दिया और 400 रन की बढ़त हासिल की। टीम इंडिया ने पहली पारी में 574 रन बनाए थे। श्रीलंका को कम स्कोर पर समेटने में सबसे अहम किरदार बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा का रहा। उन्होंने बल्ले के बाद गेंद से भी कमाल दिखाया और 13 ओवर में 41 रन देकर पांच विकेट लिए। जडेजा ने 175 रन की नाबाद पारी भी खेली थी।
विज्ञापन


जडेजा एक पारी में 150 प्लस रन बनाने और पांच विकेट लेने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए। वे पिछले 49 साल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले 1973 में पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ये कमाल किया था। तब उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ पारी में 201 रन बनाए थे और 49 रन देकर पांच विकेट भी झटके थे। तब से लेकर अब तक सिर्फ जडेजा ही ये कमाल कर पाए हैं। 

टेस्ट की एक पारी में 150+ रन और पांच विकेट लेने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी देश प्रदर्शन (बैटिंग) प्रदर्शन (बॉलिंग) खिलाफ साल
वीनू मांकड़ भारत 184 196/5 इंग्लैंड 1952
डेनिस एटकिंसन वेस्टइंडीज 219 56/5 ऑस्ट्रेलिया 1955
पॉल उमरीगर भारत 172* 107/5 वेस्टइंडीज 1962
सर गैरी सोबर्स वेस्टइंडीज 174 41/5 भारत 1966
मुस्तफा मोहम्मद पाकिस्तान 201 49/5 न्यूजीलैंड 1973
रवींद्र जडेजा भारत 175* 41/5 श्रीलंका 2022
विज्ञापन

वीनू मांकड़ यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले खिलाड़ी
भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीनू मांकड़ यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले खिलाड़ी थे। उन्होंने 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। तब वीनू ने पारी में 184 रन और 196 रन देकर पांच विकेट झटके थे। इसके अलावा वेस्टइंडीज के एटकिन्सन ने 1955 में भी ऐसा किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी में 219 रन बनाए थे और 56 रन देकर पांच विकेट भी लिए थे।

रिकॉर्ड बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने जडेजा
भारत की ओर से पारी में 150 प्लस रन बनाने और पारी में पांच विकेट लेने वाले जडेजा तीसरे खिलाड़ी हैं। उनके और वीनू मांकड़ के अलावा पॉल उमरीगर ने 1962 में ऐसा किया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 172 रन बनाए थे और 107 रन देकर पांच विकेट भी झटके थे। वीनू ने लॉर्ड्स में, उमरीगर ने पोर्ट ऑफ स्पेन और जडेजा ने मोहाली में यह रिकॉर्ड बनाया।

जडेजा ने चार साल बाद पारी में पांच विकेट लिए
जडेजा ने 2017 के बाद पहली बार पारी में पांच विकेट लिए। इससे पहले अगस्त 2017 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में पारी में पांच विकेट लिए थे। तब उन्होंने 152 रन देकर पांच विकेट झटके थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें