फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलान: रमीज राजा सोमवार को पीसीबी के नए अध्यक्ष का पद संभालेंगे

Sat, 11 Sep 2021 07:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
रमीज राजा - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व कमेंटेटर रमीज राजा सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नए अध्यक्ष का पद संभालेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को यह घोषणा की कि गर्वनर बोर्ड की विशेष बैठक सोमवार को बुलाई गई है, जिसमें पीसीबी के चुनाव आयुक्त जस्टिस (सेवानिवृत) शेख अजमत सईद चुनाव का संचालन करेंगे और बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री इमरान खान ने रमीज और वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट असद अली को गर्वनर बोर्ड का नया सदस्य बनाया है। इमरान पीसीबी के मुख्य संरक्षक भी हैं। यह तय है कि रमीज को एहसान मनी की जगह पीसीबी का नया अध्यक्ष चुना जाएगा। मनी का कार्यकाल पिछले महीने समाप्त हो गया। पीसीबी ने कहा कि नए अध्यक्ष बैठक के बाद प्रेस से रूबरू होंगे।

बता दें कि रमीज राजा ने पाकिस्तान के लिए 57 टेस्ट और 198 वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 31.8 की औसत से 2833 रन बनाए हैं जबकि वन-डे अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम 5841 रन दर्ज हैं। पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री व पूर्व कप्तान इमरान खान के नेतृत्व में रमीज ने खेला है। इमरान और रमीज दोनों 1992 विश्व कप टीम का हिस्सा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें