फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSL 2024: पाकिस्तान सुपर लीग को लगा झटका, विदेशी खिलाड़ियों के टूर्नामेंट से हटने का सिलसिला जारी, जानें मामला

Tue, 13 Feb 2024 01:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पीएसएल की सभी छह टीमें इस बात से नाराज हैं कि विदेशी खिलाड़ी बांग्लादेश प्रीमियर लीग, आईएलटी20 और एसए20 लीग में खेलने का फैसला कर रहे हैं। इससे उनकी फ्रेंचाइजी को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान सुपर लीग - फोटो : PSL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई हाई-प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने दूसरे फ्रेंचाइजी-आधारित टूर्नामेंट्स के साथ तारीखों के टकराव के कारण पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से नाम वापस ले लिया है। इतना ही नहीं कई क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को इस लीग में भाग लेने की अनुमति देने से इनकार कर रहे हैं। पीएसएल 17 फरवरी से लाहौर में शुरू होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएसएल की सभी छह टीमें इस बात से नाराज हैं कि विदेशी खिलाड़ी बांग्लादेश प्रीमियर लीग, आईएलटी20 और एसए20 लीग में खेलने का फैसला कर रहे हैं। इससे उनकी फ्रेंचाइजी को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

मुल्तान सुल्तांस के रिजवान और लाहौर कलंदर्स के शाहीन - फोटो : सोशल मीडिया
मुल्तान सुल्तांस को हुआ नुकसान
पीएसएल की टीम मुल्तान सुल्तांस ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कई खिलाड़ियों को खो दिया है। ये ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें उन्होंने शुरू में आगामी सत्र के लिए साइन किया था। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले चोट के कारण हटने वाले सबसे ताजा खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने साथ ही कहा कि उसने पीएसएल में खेलने के लिए टॉपले को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी नहीं किया है। कुछ अन्य बोर्ड भी पीएसएल के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के बारे में सोच रहे हैं।

रीस टॉप्ली - फोटो : सोशल मीडिया
यह खिलाड़ी भी लीग से हटे
मुल्तान को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज एहसानुल्लाह की भी कमी खलेगी जो पिछले साल पीएसएल के बाद कोहनी की चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं। पेशावर जाल्मी ने भी दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी के रूप में एक बड़ा नाम गंवा दिया है, जबकि क्वेटा ग्लैडिएटर्स श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के बिना उतरेगा। वेस्टइंडीज के क्रिकेटर शाई होप, मैथ्यू फोर्ड और अकील हुसैन, दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्शी और रासी वान डर डुसेन, इंग्लैंड के जेम्स विन्स और अफगानिस्तान के नूर अहमद और नवीन उल हक भी पूरे टूर्नामेंट से हट गए हैं।

पाकिस्तान सुपर लीग - फोटो : सोशल मीडिया
फ्रेंचाइजी ने तारीखों पर विचार करने को कहा
खिलाड़ियों के हटने से नाराज पीएसएल फ्रेंचाइजी के एक मालिक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से टूर्नामेंट की तारीखों पर फिर से विचार करने को कहा है, क्योंकि जब एक की जगहतीन लीग एकसाथ हो रही हैं तो बड़े खिलाड़ियों को मिलना संभव नहीं है। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर कहा, 'एसए 20 हाल ही में समाप्त हुआ और आईएलटी 20 उस दिन समाप्त होगा, जिस दिन पीएसएल की शुरुआत होगी। इसलिए अब बड़े खिलाड़ियों को साइन करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

मोहम्मद आमिर - फोटो : सोशल मीडिया
पीएसएल के मालिक को यह डर
उन्होंने यह भी बताया कि जनवरी-फरवरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज के लिए एक व्यस्त सत्र है। श्रीलंका अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेल रहा है, दक्षिण अफ्रीका न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बीच में है, जबकि वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेल रहा है। उन्होंने कहा, 'पीएसएल विंडो में बदलाव की सख्त जरूरत है, अगर हम बड़े विदेशी नाम नहीं चुनते हैं तो यह लीग अपनी चमक खो देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें