फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिच रिपोर्टः धर्मशाला में रहेगा गेंदबाजों का जलवा

Fri, 25 Jan 2013 02:23 PM IST
धर्मशाला/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का अंतिम मैच धर्मशाला में खेला जाना है। इस पिच पर यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। बर्फीली धौलाधार पहाड़ियों के बीच स्थित धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम दुनिया के बेहतरीन स्टेडियमों में से एक है। खूबसूरती में इसकी तुलना ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल और न्यूलैंड्स से की जा सकती है।
विज्ञापन


मौसम साफ रहा तो यहां बेहतरीन क्रिकेट देखने को मिलेगा। इस मैदान पर न केवल बल्लेबाजों बल्कि गेंदबाजों के लिए भी बहुत कुछ है। इस स्टेडियम की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें खुला स्पेस काफी है जिससे हवा आसानी से आर-पार होती है जो तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है।

भारत और इंग्लैंड के बीच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होने वाले पांचवें और अंतिम वनडे के दिन यहां धूप निकलने की उम्मीद है। मौसम विभाग से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि इस इलाके में 28 जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। एचपीसीए इस मैच को यादगार बनाने के तमाम प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


इतिहास रचने को तैयार धर्मशाला
-पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन करेगा धर्मशाला।
-1317 मीटर समुद्र तल से ऊंचाई
-2005 में इंडियन बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन और पाकिस्तान के बीच हुआ पहला मैच।
-2010 में हुआ आईपीएल का मैच। इससे विश्व क्रिकेट में पहचान मिली।
-23000 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

यह है खास
इस स्टेडियम की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें खुला स्पेस काफी है जिससे हवा आसानी से आर-पार होती है जो तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। हालांकि यहां पहुंचना थोड़ा कठिन है। रेल यात्रा बिल्कुल पहाड़ियों से होकर पूरी होती है जबकि नजदीकी एयरपोर्ट चंडीगढ़ है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से स्टेडियम की दूरी लगभग 250 किलोमीटर है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें