फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs NAM: नामीबिया के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगा पाक, सेमीफाइनल में जगह होगी पक्की

Tue, 02 Nov 2021 01:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया था जिससे उनकी टीम को अभ्यास का मौका नहीं मिला था लेकिन बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अब तक टी20 विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम नामीबिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार तीन मैच जीतकर उत्साह से भरी पाकिस्तान की टीम मंगलवार को यहां नामीबिया के खिलाफ अपना जबर्दस्त प्रदर्शन जारी रखकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित करने की कोशिश करेगी। यह मैच शाम 7:30 बजे से अबू धाबी में खेला जाएगा। पाकिस्तान की विश्व कप की तैयारियां अच्छी नहीं रही थी। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया था जिससे उनकी टीम को अभ्यास का मौका नहीं मिला था लेकिन बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अब तक टी20 विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान को हराया। इन दोनों टीमों के खिलाफ उसकी कुछ कमजोरियां सामने आई लेकिन इससे
उसका जीत का क्रम नहीं टूटा। अगर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर और मोहम्मद रिजवान नहीं चलते हैं तो उनका मध्यक्रम जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार रहता है
विज्ञापन

और यदि उनसे भी काम नहीं चलता तो लंबे शॉट जड़ने में माहिर आसिफ अली मैच जिताने के लिए तैयार रहते हैं।

पाक की घातक गेंदबाजी
टीम को हालांकि अनुभवी मोहम्मद हफीज से अच्छे स्कोर की दरकार होगी। वह शीर्ष छह में एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने अब तक उपयोगी योगदान नहीं दिया है। गेंदबाजी में पाकिस्तान की टीम इतनी मजबूत नजर आती है कि लगता नहीं कि नामीबिया के बल्लेबाज उसका सामना कर पाएंगे। उसके गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को वापसी का मौका दिया था लेकिन नामीबिया के खिलाफ वह ऐसी कोई गलती नहीं करना चाहेंगे।

नामीबिया के लिए बड़ी चुनौती
पिछले मैच में अफगानिस्तान से हार झेलने वाले नामीबिया के लिए यह बड़ा मैच होगा और वह एक चोटी की टीम को अपनी तरफ से कड़ी चुनौती देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। अफगानिस्तान के खिलाफ नामीबिया के छह विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए थे और पाकिस्तान का तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है। यह निश्चित तौर पर नामीबिया के लिए चिंता का विषय होगा। नामीबिया सुपर 12 में जगह बनाकर पहले ही दिल जीत चुका है लेकिन कप्तान गेरहाल्ड इरासमुस ने स्पष्ट किया है कि उनकी टीम उलटफेर करने पर ध्यान दे रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें