फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Cricket: पीसीबी में एक साथ तीन इस्तीफे, आर्थर-ब्रैडबर्न और पुटिक ने अपने-अपने पद छोड़े, जानें मामला

Fri, 19 Jan 2024 02:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

बोर्ड के एक विश्वस्त सूत्र ने बताया कि इन तीनों से बातचीत की गई और उन्हें खुद ही इस्तीफा देने के लिए कहा गया। अनुबंध के तहत अगर पीसीबी उन्हें बर्खास्त करता तो छह महीने का वेतन देना पड़ता।
विज्ञापन
ब्रैडबर्न और मिकील आर्थर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि विदेशी कोच मिकी आर्थर, ग्रांट ब्राडबर्न और एंड्रयू पुटिक ने राष्ट्रीय टीम और बोर्ड के साथ अपने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। भारत में 50 ओवरों के विश्व कप के बाद उनके पोर्टफोलियो में बदलाव करके उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जिम्मेदारी सौंपी गई थी ।
विज्ञापन


इन तीनों के साथ गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल भारत मे विश्व कप में पाकिस्तानी टीम के साथ थे। पाकिस्तान टूर्नामेंट में नॉकआउट चरण में भी नहीं पहुंच सका जिसके बाद पीसीबी प्रबंध समिति के प्रमुख जका अशरफ ने उन्हें एनसीए भेज दिया। तीनों ने इससे इनकार किया और छुट्टी लेकर घर लौट गए। मोर्कल ने विश्व कप के तुरंत बाद इस्तीफा दे दिया था।

बोर्ड के एक विश्वस्त सूत्र ने बताया कि इन तीनों से बातचीत की गई और उन्हें खुद ही इस्तीफा देने के लिए कहा गया। अनुबंध के तहत अगर पीसीबी उन्हें बर्खास्त करता तो छह महीने का वेतन देना पड़ता। सूत्रों ने कहा कि तीनों से बातचीत सफल रही और उन्होंने जनवरी के आखिर में इस्तीफा देने पर रजामंदी जताई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें