फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHA: 'राष्ट्रीय ध्वज को जमीन पर न फेंके', गृह मंत्रालय का राज्यों से ध्वज संहिता का पालन कराने का अनुरोध

Fri, 19 Jan 2024 02:44 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गृह मंत्रालय ने सभी सरकारी कार्यालयों से तिरंगे के सम्मान के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने का भी अनुरोध किया है।
 
विज्ञापन
indian flag - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे देश में देशभक्ति का माहौल देखा जा सकता है। अभी से सड़क किनारे, बाजारों में भारतीय ध्वज शान से लहराते दिख रहे हैं। ऐसे में, गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों सहित भारत सरकार के मंत्रालयों से भारतीय ध्वज संहिता का सख्ती से पालन कराने का अनुरोध किया है। मंत्रालय ने एक पत्र जारी कर यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि देश में विभिन्न आयोजनों पर जनता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं। ऐसे में कार्यक्रम के बाद इन्हें जमीन पर न फेंका जाए।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय का कहना है कि इस तरह के झंडों को निजी तौर पर ध्वज की गरिमा के अनुरूप निपटाया जाना चाहिए। सभी सरकारी कार्यालयों से तिरंगे के सम्मान के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने का भी अनुरोध किया है।



मंत्रालय ने पत्र में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है और इसलिए इसे सम्मान देना चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सार्वभौमिक स्नेह, सम्मान और वफादारी है। मंत्रालय ने कहा फिर भी राष्ट्रीय ध्वज  के प्रदर्शन पर लागू होने वाले कानूनों, प्रथाओं और परंपराओं के संबंध में लोगों के साथ-साथ सरकार के संगठनों/एजेंसियों के बीच अक्सर जागरूकता की कमी देखी जाती है। इसलिए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता लानी चाहिए। इसके लिए सभी राज्यों को कदम उठाने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें