फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC: विश्व कप के पहले मुकाबले में इंग्लैंड के सामने न्यूजीलैंड, चोटिल खिलाड़ी दोनों टीमों की परेशानी

Thu, 05 Oct 2023 01:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

टी-20 विश्वकप भी इंग्लैंड ने ही जीता था। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम पहली बार इस ट्रॉफी को जीतने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, वह कई परेशानियों से घिरी हुई है।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गत विजेता इंग्लैंड और उप-विजेता न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के साथ ही यहां वनडे विश्वकप का आगाज हो चुका है। न्यूजीलैंड की टीम 2015 और 2019 वनडे विश्वकप तथा 2021 टी-20 विश्वकप के फाइनल में पहुंची थी। इंग्लैंड की टीम युवा नहीं है, लेकिन जोस बटलर की कप्तानी में वह तीसरा विश्वकप जीतने की प्रबल दावेदार है। टी-20 विश्वकप भी इंग्लैंड ने ही जीता था। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम पहली बार इस ट्रॉफी को जीतने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, वह कई परेशानियों से घिरी हुई है। उसके नियमित कप्तान केन विलियम्सन और तेज गेंदबाज टिम साउथी पहला मैच नहीं खेलेंगे। दोनों सर्जरी के बाद पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


इंग्लैंड
ताकत :
स्टार ऑलराउंउर बेन स्टोक्स भी संन्यास का फैसला वापस लेकर इंग्लैंड की टीम में वापस लौट चुके हैं। घुटने की दिक्कत के कारण वह भले ही बतौर गेंदबाज उतना योगदान नहीं दे सकेंगे, लेकिन बड़े मैचों में वह कमाल करने में माहिर हैं। पिछले दो विश्वकप फाइनल (2019 और 2022) में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उनके अलावा इंग्लैंड के लिविंगस्टोन, बेयरस्टो, ब्रुक, मलान और जो रूट जैसे बल्लेबाज भी हैं। इन सभी को आईपीएल में खेलने का फायदा मिलेगा। मोईन अली, क्रिस वोक्स और सैम कुरेन के रूप में इंग्लैंड के पास बेहतरीन ऑलराउंडर भी हैं। गेंदबाजी में मार्क वुड के पास रफ्तार और आईपीएल का अनुभव है। स्पिन का जिम्मा आदिल रशीद के कंधों पर होगा।
कमजोरी : इंग्लैंड को 2019 विश्वकप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले जोफ्रा आर्चर की कमी खलेगी जो चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। वह रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड
ताकत: डेरिल मिशेल फॉर्म में हैं और शीर्ष क्रम पर कॉन्वे जैसे बेहतरीन बल्लेबाज है। उनके पास नीशाम और ग्लेन फिलिप्स जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं। विल यंग ने इस साल वनडे में 14 मैचों में 578 रन बनाए और तीसरे नंबर पर वह काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।
कमजोरी : पहले मैच में विलियम्सन और साउदी के अनुभव की कमी न्यूजीलैंड को खलेगी, लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन करने से उसके हौसले बुलंद हैं। कार्यवाहक कप्तान टॉम लाथम का खराब फॉर्म चिंता का सबब है।

बल्लेबाजों की मददगार पिच
अहमदाबाद की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों की मददगार होती है। इंग्लैंड के पास बेहतरीन बल्लेबाजों की पूरी जमात है। वहीं, न्यूजीलैंड के पास भी अच्छे आक्रामक बल्लेबाज हैं। मैच में बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद है।

विजेता टीम पर होगी धनवर्षा
वनडे विश्वकप का खिताब जीतने वाली टीम को मोटी ईनामी राशि दी जाएगी। विजेता टीम को 33 करोड़, 31 लाख (4,000,000 अमेरिकी डॉलर) के लगभग की राशि विजेता टीम को मिलेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (कप्तान, विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, मिचेल सैंटनर, जेम्स नीशम, ट्रेंट बोल्ट।

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, मार्क वुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें