न्यूजीलैंड को इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने के लिए 22 साल इंतजार करना पड़ा। इससे पहले कीवियों ने साल 1999 में इंग्लैंड में सीरीज जीती थी। दूसरे टेस्ट में कप्तानी कर रहे टॉम लाथम ने मैच के बाद कहा, हमने बेहतरीन प्रदर्शन किया, इन चार दिनों में हमने गजब की क्रिकेट खेली। वहीं जो रूट अपनी कप्तानी में इंग्लैंड की धरती पर पहली बार टेस्ट सीरीज हारे हैं।
वहीं आंकड़ों की बात करें तो न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में तीसरी बार टेस्ट सीरीज जीती है। इससे पहले कीवी टीम ने 1986 और 1999 में टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को उनके घर में हराया था। न्यूजीलैंड को सीरीज जिताने में उसके तेज गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। बर्मिंघम टेस्ट में 6 विकेट लेने वाले मैट हेनरी को प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया। वहीं डेवोन कॉन्वे और रोरे बर्न्स को सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुस्कार से पुरस्कृत किया गया।