फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी का मास्टरप्लान: चेन्नई के कप्तान ने कोहली को इस तरह जाल में फंसाया था, ब्रावो को लेकर कही ये बड़ी बात

Sat, 25 Sep 2021 07:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

37 साल के ब्रावो ने अब तक आईपीएल में 146 मुकाबले में 24.26 की औसत से 162 विकेट चटकाए हैं। ब्रावो का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर चार विकेट रहा है। 
विज्ञापन
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs बैंगलोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन बार की आईपीएल विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शुक्रवार को आईपीएल 2021 के 35वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के लिए सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मास्टरस्ट्रोक चला था। उन्होंने विराट के खिलाफ ड्वेन ब्रावो को छह अलग गेंद फेंकने को कहा था। इस बात का खुद उन्होंने खुलासा किया।
विज्ञापन

 

धोनी ने मैच के बाद कहा- हम ओस को लेकर चिंतित थे। बेंगलुरु ने शानदार शुरुआत की। हालांकि आठवें या नौवें ओवर के बाद पिच थोड़ी धीमी हो गई। पड्डिकल जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे, उस स्थिति में जडेजा का स्पैल काफी अहम था। मैंने ड्रिंक्स के दौरान मोईन से कहा कि वह एक छोर से गेंदबाजी करेंगे, लेकिन फिर मैंने अपना मन बदल लिया। 

धोनी ने कहा- फिर मैंने तय किया कि ब्रावो को गेंदबाजी करनी चाहिए, क्योंकि आप जितनी ज्यादा देरी से उन्हें लाएंगे, उनके लिए परिस्थितियां उतनी ही मुश्किल होंगी और उन्हें इन कठिन परिस्थितियों में लगातार चार ओवर करने होंगे। हमारे खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है और अपनी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को समझा है। 
विज्ञापन

 

धोनी ने कहा कि ब्रावो का फिट होना टीम के लिए काफी अच्छा रहा है। वह मेरे भाई जैसा है। मैंने ही उसे कहा था कि विराट के सामने छह अलग-अलग तरीके की गेंद डालना है, क्योंकि अब सब समझ चुके हैं कि तुम धीमी गेंदें डालते हो। हम दोनों इस बात के लिए लड़े भी। ब्रावो ने ना चाहते हुए भी मेरी बात मानी।

शारजाह में हुए मैच में सीएसके ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 156 रन बनाए थे। आरसीबी के लिए ओपनरों देवदत्त पडिक्कल ने 70 और विराट कोहली ने 53 रनों की पारी खेली। सीएसके की ओर से ड्वेन ब्रावो ने तीन, शार्दुल ठाकुर ने दो और दीपक चाहर ने एक विकेट हासिल किए।

जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.1 ओवरों में चार विकेट पर 157 रन बनाकर मैच जीत लिया। ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 38 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अंबाती रायुडू ने 32 और फाफ डुप्लेसिस ने 31 रनों का योगदान दिया। आरसीबी की तरफ से हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। 

37 साल के ब्रावो ने अब तक आईपीएल में 146 मुकाबले में 24.26 की औसत से 162 विकेट चटकाए हैं। ब्रावो का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर चार विकेट रहा है। उन्होंने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 22.88 की औसत से 1,533 रन बनाए हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें