भारत टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच 24 अक्तूबर को खेला जाएगा। भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दो क्वालिफायर टीमें होंगी। इस बार विश्व कप यूएई और ओमान के चार शहरों में खेला जाएगा। इनमें मस्कट, शारजाह, दुबई और अबू धाबी शामिल है।
- टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वॉड: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, आर अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।
- रिजर्व खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर
- नेट गेंदबाज: उमरान मलिक
- मेंटर: महेंद्र सिंह धोनी