फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: विश्व कप में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बने मोहम्मद शमी, जहीर खान और जवागल श्रीनाथ का रिकॉर्ड तोड़ा

Thu, 02 Nov 2023 10:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शमी ने पांच विकेट लेकर मिचेल स्टार्क की बराबरी कर ली। शमी ने विश्व कप में तीसरी बार पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं। इस मामले में वह स्टार्क (तीन) के बराबर पहुंच गए। उन्होंने वनडे में चौथी बार मैच में पांच या उससे अधिक विकेट लिए।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहम्मद शमी ने विश्व कप में इतिहास रच दिया है। श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार (दो नवंबर) को उन्होंने सनसनीखेज प्रदर्शन किया। शमी ने पांच विकेट अपने नाम किए। उनकी कातिलाना गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने लगातार सातवीं जीत हासिल की। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 357 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रन पर सिमट गई। भारत ने 302 रन से मैच को जीत लिया।
विज्ञापन

मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
शमी ने इस विश्व कप में दूसरी बार पांच विकेट लिए। वह विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। उनके विश्व कप में अब 45 विकेट हो गए। उन्होंने जहीर खान और जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ा। जहीर और श्रीनाथ ने 44-44 विकेट लिए थे। शमी ने 14 पारियों में ही 45 विकेट हासिल कर लिए। जहीर ने 23 पारियों में 44 और श्रीनाथ ने 33 पारियों में 44 विकेट लिए थे।

मोहम्मद शमी - फोटो : अमर उजाला
शमी ने की स्टार्क की बराबरी
शमी ने पांच विकेट लेकर मिचेल स्टार्क की बराबरी कर ली। शमी ने विश्व कप में तीसरी बार पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं। इस मामले में वह स्टार्क (तीन) के बराबर पहुंच गए। उन्होंने वनडे में चौथी बार मैच में पांच या उससे अधिक विकेट लिए। वह भारत के लिए चार बार ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने हरभजन सिंह और जवागल श्रीनाथ का रिकॉर्ड तोड़ा। दोनों ने तीन-तीन बार मैच में पांच विकेट लिए थे।

जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की लगातार सातवीं जीत
भारत की इस विश्व कप में यह लगातार सातवीं जीत है। उसे एक मैच में भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका को हराया है। उसे अब दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है। दूसरी ओर, श्रीलंका सात मैचों में यह पांचवीं हार है। उसे अब बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच खेलने हैं। सेमीफाइनल में उसे पहुंचने के लिए दोनों मुकाबलों में जीत के बाद अन्य देशों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। उसने विश्व कप इतिहास में रनों के हिसाब से अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। इससे पहले उसने 2007 में बरमुडा को 257 रन से हराया था। भारत का अगला मुकाबला अब दक्षिण अफ्रीका से रविवार (पांच नवंबर) को होगा।
विज्ञापन

मोहम्मद शमी - फोटो : अमर उजाला
विश्व कप में ओवरऑल सबसे बड़ी जीत की बात करें तो इस मामले में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है। उसने इसी संस्करण में नीदरलैंड के खिलाफ दिल्ली में 309 रन से जीत हासिल की थी। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 357 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रन पर सिमट गई। वनडे में भारत के खिलाफ यह उसका दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले इसी साल एशिया कप में वह 50 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें