फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WIvsAUS: वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, स्टार खिलाड़ी बाहर

Mon, 17 May 2021 04:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित 23 सदस्यीय टीम का एलान
  • पांच साल बाद वेस्टइंडीज का दौरा करेगी कंगारू टीम
  • मार्नस लाबूशेन और कैमरन ग्रीन टीम से बाहर
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए अपनी संभावित 23 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं, मार्नस लाबूशेन और कैमरन ग्रीन को टीम से बाहर रखा गया है। टीम की कमान आरोन फिंच के हाथों में है।  

विज्ञापन


पांच साल बाद वेस्टइंडीज का दौरा करेगी कंगारू टीम
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज में पांच टी-20 और तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलेगी। कंगारू टीम पांच साल के बाद वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। कंगारू टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 से 24 जुलाई तक सेंट लूसिया और बारबाडोस में आठ मैच खेलेगी, जो इस साल के अंत में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप के लिए महत्वपूर्ण तैयारी है।

ऑस्ट्रेलियाई टीमः
आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मोएसिस हेनरिक्स, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, केन रिचर्ड्सन, झाय रिचर्ड्सन, तनवीर सांघा, डार्सी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टॉयनिस, मिशेल स्वेप्सन, एंड्रयू टाइ, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें