फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2021: भारतीय जर्सी में लंबे समय बाद नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, अभ्यास मैच से एक दिन पहले टीम के साथ जुड़े

Sun, 17 Oct 2021 11:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत को तीन विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी भारतीय टीम के साथ जुड़ चुके हैं। अपनी कप्तानी में टी-20 विश्व कप का पहला सीजन जीतने वाले धोनी इस बार अलग भूमिका में टीम के साथ जुड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के साथ बतौर मेंटर जुड़े हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम से जुड़े महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्तूबर से पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। लेकिन उससे पहले उसे सोमवार से शुरू हो रहे दो अभ्यास मैचों में अपनी ताकत और तैयारी को परखना है। उधर भारत को तीन विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी भारतीय टीम के साथ जुड़ चुके हैं। 

विज्ञापन


अपनी कप्तानी में टी-20 विश्व कप का पहला सीजन जीतने वाले धोनी इस बार अलग भूमिका में टीम के साथ जुड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के साथ बतौर मेंटर जुड़े हैं। वह रविवार को टीम के साथ अभ्यास सत्र में जुड़े और इस दौरान लंबे समय बाद भारतीय जर्सी में नजर आए।  

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर धोनी की दो तस्वीरें शेयर कर उनका स्वागत किया। बीसीसीआई ने लिखा, 'राजा का बहुत गर्मजोशी से स्वागत।'
विज्ञापन




इस तस्वीर में धोनी के साथ भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और सभी सहायक कोच भी नजर आए। तस्वीर में धोनी शॉट लगाने का एक्शन करते दिखे।  

धोनी ने हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल के 14वें सीजन का खिताब अपने नाम किया और इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स को चौथी बार चैंपियन बनाया। उन्हें पिछले महीने ही भारतीय टीम में नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें