फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेला जयवर्धने: दिग्गज क्रिकेटर को श्रीलंकाई क्रिकेट में मिली दोहरी जिम्मेदारी, वर्ल्ड कप में निभाएंगे अहम भूमिका

Fri, 24 Sep 2021 09:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंकाई दिग्गज और पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को श्रीलंका क्रिकेट में दोहरी जिम्मेदारी दी गई है। जयवर्धने को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का सलाहकार नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
महेला जयवर्धने - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंकाई दिग्गज और पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को श्रीलंका क्रिकेट में दोहरी जिम्मेदारी दी गई है। जयवर्धने को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का सलाहकार नियुक्त किया गया है। वह यूएई और ओमान में होने वाले आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट में टीम को अपने अनुभव का फायदा पहुंचाएंगे। 

विज्ञापन


जयवर्धने फिलहाल यूएई में ही हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कोच की भूमिका में हैं। वह टी-20 लीग के खत्म होने के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के साथ (बायो बबल से बायो बबल) जुड़ेंगे। 

गौरतलब है कि श्रीलंका को आईसीसी वर्ल्ड कप के पहले दौर में ग्रुप स्टेज के लिए क्वालीफाई करने के लिए 16 से 23 अक्तूबर तक नामीबिया, आयरलैंड और नीदरलैंड्स से मुकाबले खेलने हैं। इस दौरान टीम को जयवर्धने का साथ मिलेगा और वह अपने अनुभव के साथ-साथ क्रिकेट की बारीकियां और रणनीतिक सुझाव भी देंगे।  
विज्ञापन

 

सीनियर टीम के सलाहकार के अलावा जयवर्धने को श्रीलंका की अंडर-19 क्रिकेट टीम का मेंटोर भी बनाया गया है। वह अगले साल वेस्टइंडीज में होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम को तैयार करेंगे। 

बता दें कि महेला जयवर्धने ने श्रीलंका की तरफ से 149 टेस्ट मैच, 448 एकदिवसीय और 55 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने कुल 25957 रन (टेस्ट में 11814, वनडे में 12650 और टी-20 में 1493) रन बनाए। इसमें उनके बल्ले से कुल 54 शतक और 136 अर्धशतक निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें