फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs SA: श्रीलंका की जीत में चमके महेश दीक्षाना, दक्षिण अफ्रीका को हराकर ने 2-1 से जीती वन-डे सीरीज

Tue, 07 Sep 2021 10:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • श्रीलंका ने 2-1 से जीती वन-डे सीरीज, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 78 रनों से रौंदा
  • महेश दीक्षाना ने डेब्यू मैच को बनाया यादगार, 37 रन देकर झटके चार विकेट
  • श्रीलंका की तरफ से चरित असलंका ने बनाए सर्वाधिक 47 रन
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेश दीक्षाना (चार विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने मंगलवार को तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 78 रनों से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंकाई टीम तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 125 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। बता दें कि महेश दीक्षाना का यह डेब्यू मैच था। उन्होंने अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 37 रन देकर चार विकेट झटके। इसके साथ ही वह वन-डे डेब्यू पर चार विकेट लेने वाले श्रीलंका के पहले स्पिनर बन गए।  

विज्ञापन


वही, इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए दुश्मांता चमीरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया जबकि चरित असलंका को मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड से नवाजा गया। चमीरा ने इस मैच में बल्ले से 29 रन और गेंदबाजी में 16 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं, असलंका ने आज के मैच में 47 रन की शानदार पारी खेली। तीन मैचों की सीरीज में उन्होंने कुल 196 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। उधर, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। हेनरिच क्लासेन ने सबसे अधिक 22 रन बनाए। बता दें कि श्रीलंका ने पहला वन-डे 14 रन से जीता था। वहीं, दूसरे वन-डे में मेहमान टीम को हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वन-डे में श्रीलंका को 67 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी की थी। 
विज्ञापन

 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें