फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका: बर्थडे से ठीक एक दिन पहले कुसल परेरा कोरोना पॉजिटिव

Mon, 16 Aug 2021 09:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंका में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने देश में रात्रि कर्फ्यू लागू किया है और सार्वजनिक तौर पर लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
कुसल परेरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्थडे से ठीक एक दिन पहले श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। बता दें कि परेरा 17 अगस्त यानी मंगलवार को 31 साल के हो जाएंगे। दरअसल, कोलंबो में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए ट्रेनिंग शुरू होने से पहले खिलाड़ियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया, जिसमें परेरा पॉजिटिव पाए गए। एसएलसी ने एक बयान में कहा, 'पॉजिटिव पाए जाने के बाद परेरा को कोरोना से संबंधित चिकित्सा प्रोटोकॉल से गुजरना पड़ रहा है।' वहीं, एसएलसी के प्रवक्ता ने कहा कि परेरा को राष्ट्रीय टीम में शामिल होने से पहले सरकार के क्वारंटीन नियमों का पालन करना होगा।

विज्ञापन


बता दें कि श्रीलंका में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने देश में रात्रि कर्फ्यू लागू किया है और सार्वजनिक तौर पर लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाया है। गौरतलब है कि परेरा चोट के कारण भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में नहीं खेल पाए थे। इससे पहले इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था। बता दें कि परेरा ने श्रीलंका के लिए अब तक 22 टेस्ट, 107 वन-डे और 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। गौरतलब है कि श्रीलंका को अगले महीने 2-14 सितंबर के बीच कोलंबो में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वन-डे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें