मामले की जानकारी रखने वाले एक अन्य सूत्र ने बताया, ‘घुटने की चोट आम तौर पर गंभीर होती है। सबसे पहले काम शुरू करना, एनसीए में फिजियोथेरेपी सत्र के साथ मजबूती हासिल करना, इसके बाद हल्का अभ्यास और फिर नेट सत्र, यह पूरी प्रक्रिया काफी लंबी है।’
उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि रणजी ट्रॉफी खत्म होने से पहले वह मैच खेलने के लिए तैयार हो जाएगा।’
इस बीच भारतीय स्पिनर कुलदीप ने ट्विटर पर अपनी और नाइटराइडर्स के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम की तस्वीर पोस्ट की है, जिनका सोमवार को जन्मदिन है। सूत्र ने कहा, ‘यह पुरानी तस्वीर होगी। कुलदीप भारत वापस आ चुका है। अगर मैं गलत नहीं हूं तो उसकी सर्जरी हो चुकी है।’
बता दें कि सिडनी में पांच विकेट हासिल करने के बाद कुलदीप के लिए पिछले दो साल उतार-चढ़ाव भरे रहे। तब मुख्य कोच रवि शास्त्री ने उन्हें विदेशी हालात में भारत का नंबर एक स्पिनर करार दिया था।
आईपीएल 2019 से चीजें काफी बदल गई जब कुलदीप की फॉर्म में गिरावट आई। स्पिन की अनुकूल पिचों पर भी भारतीय टीम प्रबंधन को उनकी क्षमता पर भरोसा नहीं रहा और उनके मुख्य टीम में होने के बावजूद स्टैंडबाई खिलाड़ियों में मौजूद बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम को खिलाया गया।
वह भारत के लिए पिछली बार श्रीलंका दौरे पर खेले थे। उन्होंने एकदिवसीय मैच में 48 रन देकर दो जबकि टी-20 मैच में 30 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने एक वनडे और एक टी-20 और खेला लेकिन इनमें उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।