फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: इस अंग्रेज का बड़ा बयान, कहा- टूर्नामेंट के बाकी मैचों में खेलना असंभव

Mon, 21 Jun 2021 11:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

आईपीएल को जैव सुरक्षित वातावरण में कोरोना के कई मामले पाए जाने के बाद चार मई को स्थगित कर दिया गया था। वहीं, इसके बाकी बचे मुकाबले भारत के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होंगे।
विज्ञापन
आईपीएल 2021 - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सितंबर-अक्तूबर में होने वाले बाकी मैचों में खेलने की संभावना नहीं है। इसके पीछे उन्होंने राष्ट्रीय टीम के कार्यक्रम से टकराव का हवाला दिया। बटलर ने द टेलीग्राफ से कहा, 'आम तौर पर आईपीएल की तिथियों का किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय मैचों से टकराव नहीं होता है जिससे इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध होना आसान होता है। जब इसके कार्यक्रम का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से टकराव होगा तो मेरा मानना है कि इंग्लैंड को प्राथमिकता मिलेगी।' बता दें कि आईपीएल के बाकी मैचों और इंग्लैंड के बांग्लादेश और पाकिस्तान के सीमित ओवरों के दौरे के कार्यक्रम में टकराव होने की संभावना है।

विज्ञापन


IPL 2021 को चार मई को कर दिया गया था स्थगित
बता दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल के 14वें सीजन को चार मई को स्थगित कर दिया गया था। दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे। आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पां मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, अब टूर्नामेंट के बाकी बचे मुकाबले भारत के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें