शाह ने इन दिग्गजों को दिया जीत का श्रेय
अब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने भारत की ऐतिहासिक जीत का श्रेय कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, बल्लेबाज विराट कोहली और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को दिया। उन्होंने कहा, "मैं इस जीत को कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा को समर्पित करना चाहता हूं। यह पिछले एक साल में हमारा तीसरा फाइनल था। हम जून 2023 में डब्ल्यूटीसी फाइनल में हारे। नवंबर 2023 में हमने 10 जीत के साथ दिल जीता लेकिन खिताब नहीं जीत पाए। मैंने राजकोट में कहा था कि हम जून 2024 में दिल भी जीतेंगे और कप भी और अपना राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे, हमारा कप्तान भारतीय ध्वज लहराएगा।"