फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CT 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पीसीबी ने शुरू की तैयारियां, स्टेडियमों की मरम्मत के लिए आवंटित की मोटी रकम

Sun, 07 Jul 2024 08:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

1996 के बाद पहली बार पाकिस्तान किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, हालांकि उसने 2008 में पूरे एशिया कप की मेजबानी की थी और पिछले साल भी इसी टूर्नामेंट के कुछ मैच अपनी सरजमीं पर कराए थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि करनी है।
विज्ञापन
पीसीबी - फोटो : pcb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन अगले साल 19 फरवरी से नौ मार्च के बीच होगा, जिसमें 10 मार्च रिजर्व डे रखा गया है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) ने विंडो तलाशना शुरू कर दिया है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कराची, लाहौर और रावलपिंडी में अपने स्टेडियमों की मरम्मत के लिए लगभग 17 अरब रुपए आवंटित किए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

बीसीसीआई - फोटो : BCCI
बीसीसीआई ने अब तक नहीं दी मंजूरी
1996 के बाद पहली बार पाकिस्तान किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, हालांकि उसने 2008 में पूरे एशिया कप की मेजबानी की थी और पिछले साल भी इसी टूर्नामेंट के कुछ मैच अपनी सरजमीं पर कराए थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि करनी है कि वह राष्ट्रीय टीम को आईसीसी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान भेजेगा या नहीं।

पाकिस्तान चयनकर्ता - फोटो : PCB
बोर्ड ने आवंटित किए अरबों रूपए
पीसीबी के संचालन बोर्ड ने शनिवार को लाहौर में हुई बैठक में स्टेडियम की मरम्मत के लिए लगभग 17 अरब रूपए की राशि आवंटित करने को मंजूर दी, जिसमें महिला क्रिकेट पर खर्च के लिए 24 करोड़ रुपये भी आवंटित किए गए। पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बोर्ड के सदस्यों को यह भी बताया कि चैम्पियंस ट्रॉफी पूरी तरह से पाकिस्तान में आयोजित की जाएगी और इस महीने के अंत में कोलंबो में होने वाली आईसीसी की वार्षिक बोर्ड बैठक में इस पर आगे चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
दो ग्रुप में बटीं आठ टीमें
भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान शामिल हैं। हाल ही में आईसीसी के इवेंट प्रमुख क्रिस टेटली ने पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी से इस्लामाबाद में मुलाकात की थी, जब सुरक्षा टीम ने आयोजन स्थलों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें