अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई। टीम इंडिया ने इसमें ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया। भारत ने सीरीज का शुरुआती मुकाबला गंवाने के बाद आखिरी दोनों मैचों में जबरदस्त वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी।
इस सीरीज से भारत के लिए कुछ सकारात्मक और कुछ नकारात्मक चीजें भी सामने निकल कर आईं। सकारात्मक यह रहा कि सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक पूरे टच में दिखे और अहम मौकों पर उन्होंने रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। वहीं, नकारात्मक यह रहा कि भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी लचर रहा है।
विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने आखिरी दोनों मैच चेज करते हुए जीते हैं। वहीं, पहले मुकाबले में भारत को 208 रन डिफेंड करने थे, लेकिन टीम ऐसा नहीं कर पाई। अक्षर पटेल को छोड़कर भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह समेत सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए।
IND vs ENG: लंदन में भारतीय महिला क्रिकेटर के होटल रूम से कैश-कार्ड और घड़ियां चोरी, शिकायत कर जांच की मांग की
ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक और टी20 सीरीज खेलनी है। उसमें भारतीय गेंदबाज इस परेशानी को दूर करना चाहेंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 28 सितंबर से हो रही है।
बुमराह महंगे साबित हुए
राहुल द्रविड़ और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज में कई अहम रिकॉर्ड भी बने। बुमराह ने एक खराब रिकॉर्ड अपने नाम किया, तो वहीं विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने कुछ खास उपलब्धियां हासिल कीं। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में खेलने का मौका नहीं मिला था। हालांकि, इसके बाद सीरीज के बाकी दो मैचों में वह खेले। दूसरे टी20 में बुमराह ने दो ओवर में 11.50 की इकोनॉमी रेट से 23 रन लुटाए, जबकि तीसरे टी20 में उन्होंने चार ओवर में 12.50 की इकोनॉमी रेट से 50 रन दिए और उन्हें कोई भी विकेट हासिल नहीं हुआ।
Cricket: इस क्रिकेट कप्तान को इंटरपोल ने जारी किया नोटिस, दुष्कर्म के मामले में ढूंढ रही है देश की पुलिस
यह पहली बार है जब बुमराह ने किसी भी एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 50 या इससे ज्यादा रन दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार ओवर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सबसे महंगा स्पेल रहा। इससे पहले बुमराह ने 2016 में लॉडरहिल में वेस्टइंडीज के खिलाफ चार ओवर में 47 रन लुटाए थे। वहीं, 2020 में उन्होंने हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 45 रन खर्च किए थे। बुमराह अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में अहम रहने वाले हैं। वह हाल ही में चोट से वापस लौटे हैं। उन्हें वर्ल्ड कप से पहले अपनी लय में लौटना होगा।
IND vs SA: दीपक हुड्डा चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर, श्रेयस और शाहबाज की टीम में एंट्री
कोहली ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा
द्रविड़ और कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली ने भी खास उपलब्धि अपने नाम की। वह भारत के वर्तमान कोच और पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यानी तीनों फॉर्मेट मिलाकर भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में कोहली ने 48 गेंदों में 63 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131.25 का रहा। तीनों फॉर्मेट मिलाकर कोहली ने 471 मैचों की 525 पारियों में 53.62 की औसत से 24,078 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 नाबाद रन का रहा है। इस दौरान कोहली ने 71 शतक और 125 अर्धशतक लगाए हैं।
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, राहुल द्रविड़ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए 504 मैचों की 599 पारियों में 45.57 की औसत से 24,064 रन बनाए हैं। 270 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। द्रविड़ ने इस दौरान 48 शतक और 145 अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि, वर्ल्ड क्रिकेट में द्रविड़ के कुल 509 मैचों में 24,208 रन हैं, लेकिन उन्होंने पांच मैच और 144 रन एशिया-11 और आईसीसी वर्ल्ड-11 जैसी टीमों के लिए बनाए हैं। भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 664 मैचों की 782 पारियों में 48.52 की औसत से 34,357 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 100 शतक और 164 अर्धशतक जड़े। नाबाद 248 रन सचिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
Mankading: इंग्लैंड की कप्तान ने दीप्ति पर लगाया 'झूठ' बोलने का आरोप, बोलीं- डीन को नहीं मिली थी कोई चेतावनी
सूर्यकुमार यादव के नाम इस साल सबसे ज्यादा रन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार पारी खेली। सूर्या ने 36 गेंदों में 191.67 के स्ट्राइक रेट से 69 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के लगाए और टीम इंडिया को 187 रन के लक्ष्य का पीछा करने में मदद की। इस पारी के साथ सूर्यकुमार साल 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस साल सूर्या ने 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचो में 182.84 के स्ट्राइक रेट से 682 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक भी शामिल है। 117 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।
IND vs SA Photos: टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंची भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें, देखें
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में टॉप-5 में सूर्यकुमार ही एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। दूसरे नंबर पर नेपाल के डीएस एयरी हैं। एयरी ने 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 136.68 की औसत से 626 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर चेक रिपब्लिक के एस दवीजी हैं। दवीजी ने 15 मैचों में 612 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने इस साल 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 556 रन और वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन ने 18 मैचों में 553 रन बनाए हैं। भारत की ओर से दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। रोहित ने इस साल 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 147.04 के स्ट्राइक रेट से 497 रन बनाए हैं। 72 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।