फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: धोनी कब लेंगे आईपीएल से संन्यास? चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व खिलाड़ी ने दिया चौंकाने वाला बयान, जानें

Sat, 20 Apr 2024 06:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने थाला के संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि धोनी इस वक्त दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह विकेट पर आते ही गेंदबाजों की खबर ले रहे हैं। हालांकि, उनकी फिटनेस उनके आईपीएल करियर पर विराम लगा सकती है। 
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुरुवार को आईपीएल 2024 का 34वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में भले ही लखनऊ ने आठ विकेट से जीत हासिल की, लेकिन चेन्नई के फैंस का भरपूर मनोरंजन हुआ। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए धोनी ने सिर्फ नौ गेंदें खेलीं। इस दौरान उन्होंने 311.11 के तूफानी स्ट्राइक रेट से तीन चौके और दो छक्के लगाए। इस मैच में उन्होंने 28 रनों की तूफानी पारी खेलकर फैंस का दिल जीत लिया। मैच के बाद थाला के इस प्रदर्शन की हर तरफ चर्चा हुई। 
विज्ञापन


इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने थाला के संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि धोनी इस वक्त दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह विकेट पर आते ही गेंदबाजों की खबर ले रहे हैं। हालांकि, उनकी फिटनेस उनके आईपीएल करियर पर विराम लगा सकती है। 

धोनी कब लेंगे संन्यास
उथप्पा ने कहा, "उनकी फिटनेस ही एकमात्र ऐसी चीज होगी जो उन्हें आगे खेलने से रोकेगी। वह इस खेल से प्यार करता है, इसके प्रति बेहद जुनूनी है और इसे खेलना जारी रखना चाहता है। अगर कोई चीज है जो उसे रोकेगी, तो वह उसका अपना शरीर होगा।"
विज्ञापन


लखनऊ ने आठ विकेट से जीता मैच
इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई के लिए अजिंक्य रहाणे ने 36, रवींद्र जडेजा ने 57, मोईन अली ने 30 और धोनी ने 28 रन बनाए। वहीं, रचिन रवींद्र शून्य, शिवम दुबे तीन और समीर रिजवी सिर्फ एक रन बना सके। सीएसके द्वारा दिए गए 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ ने एक ओवर के शेष रहते आठ विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच में केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने अर्धशतक लगाए। 

धोनी ने लगाया 101 मीटर का छक्का
धोनी ने इस मैच में 101 मीटर का छक्का लगाया। उन्होंने यह छक्का पारी के आखिरी ओवर में लगाया। उन्होंने यश ठाकुर के खिलाफ लॉन्ग ऑन की दिशा में जोरदार शॉट खेला जो बाउंड्री लाइन के पार छह रनों के लिए निकल गया। इस मैच में दिग्गज अपने पुराने अंदाज में नजर आए। धोनी ने चेन्नई के लिए पिछली पांच पारियों में 87 रन बनाए हैं। दिलचस्प बात ये है कि धोनी इन सभी पारियों में नाबाद रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें