फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले मुंबई के लिए राहत की खबर, टीम से जुड़ते ही सूर्यकुमार ने शुरू की तैयारी

Fri, 05 Apr 2024 05:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

चोट और स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी के कारण सूर्यकुमार लंबे से टीम से बाहर थे और वह इस साल की शुरुआत से अबतक कोई मैच नहीं खेल सके। सूर्यकुमार को हाल ही में बैंगलुरु स्थिति राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी ने फिट घोषित किया था जिसके बाद वह टीम से जुड़ गए।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 के सीजन में लगातार तीन हार से शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच से पहले एक अच्छी खबर आई है। टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम के साथ जुड़ गए हैं और उन्होंने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम पर अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। सूर्यकुमार यादव गुरुवार को टीम के साथ जुड़े थे। 
विज्ञापन

दो घंटे से ज्यादा समय तक नेट्स पर किया अभ्यास
सूर्यकुमार अन्य खिलाड़ियों की तुलना में काफी पहले अभ्यास के लिए पहुंच गए थे और उन्होंने करीब दो घंटे तक नेट्स पर बल्लेबाजी अभ्यास किया। सूर्यकुमार ने इस दौरान थ्रोडाउन और मुंबई के बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय के खिलाफ कई शॉट खेले। सूर्यकुमार के कड़े अभ्यास के बाद माना जा रहा है कि वह रविवार को दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने उतरेंगे जिससे उनकी तीन महीने बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी होगी। 

हाल ही में फिट घोषित किए गए थे सूर्यकुमार
चोट और स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी के कारण सूर्यकुमार लंबे से टीम से बाहर थे और वह इस साल की शुरुआत से अबतक कोई मैच नहीं खेल सके। सूर्यकुमार को हाल ही में बैंगलुरु स्थिति राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी ने फिट घोषित किया था जिसके बाद वह टीम से जुड़ गए। मुंबई की आईपीएल के मौजूदा सीजन में शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम हार की हैट्रिक लगा चुकी है। मुंबई को इस दौरान सूर्यकुमार की कमी काफी खली जो टीम के लिए तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। 

सूर्या की वापसी से मुंबई को मिलेगी मजबूती
यह धाकड़ बल्लेबाज पिछले चार से पांच सीजन में मुंबई के लिए सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी रहा है और इस सीजन में अपने पहले तीन मैच हारने वाली मुंबई टीम को प्लेइंग इलेवन में उनकी कमी महसूस हुई है। उनके स्थान पर आए पंजाब के खिलाड़ी नमन धीर अभी तक लय में नहीं दिखे हैं और कप्तान हार्दिक पांड्या को हार से उबरने के लिए 'मिस्टर 360 डिग्री' की जरूरत होगी। 
विज्ञापन

सूर्यकुमार का फिट होना भारत के लिए राहत की बात
आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। सूर्यकुमार इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हैं और उम्मीद की जा रही है कि इस वैश्विक टूर्नामेंट के दौरान भारत के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे। सूर्यकुमार ने अपना आखिरी मैच पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेला था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 56 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली थी और मैच के दौरान ही उन्हें टखने में चोट लग गई थी। इस 33 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत के लिए अबतक 60 टी20 मैचों में 171.55 के स्ट्राइक रेट से 2141 रन बनाए हैं जिसमें चार शतक शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें