फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: लखनऊ सुपर जाएंट्स का यह खिलाड़ी मुंबई इंडियंस में हुआ शामिल, LSG से मिले थे 50 लाख रुपये

Fri, 03 Nov 2023 07:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल के आगामी सीजन से पहले मुंबई इंडियंस पहली टीम बनी है जिसने किसी खिलाड़ी को ट्रे़ड के जरिए अपने साथ जोड़ा है। खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को हो सकती है।
विज्ञापन
रोमारियो शेफर्ड और अमित मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के अगले सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। उसने अगले महीने होने वाली नीलामी से पहले खिलाड़ियों की ट्रेडिंग विंडो में लखनऊ सुपर जाएंट्स के रोमारियो शेफर्ड पर भरोसा जताया है। पांच बार आईपीएल जीत चुकी मुंबई की टीम ने रोमारियो को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया। उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने नीलामी में 50 लाख रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन


आईपीएल के आगामी सीजन से पहले मुंबई इंडियंस पहली टीम बनी है जिसने किसी खिलाड़ी को ट्रे़ड के जरिए अपने साथ जोड़ा है। रोमारियो की आईपीएल में मुंबई इंडियंस तीसरी टीम होगी। वह इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ रह चुके हैं। उन्होंने चार आईपीएल मैचों में तीन विकेट लिए हैं। उनके नाम कुल 58 रन हैं।

19 दिसंबर को हो सकती है नीलामी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को हो सकती है। इस बार दुबई में नीलामी के होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो आईपीएल के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब खिलाड़ियों की बिक्री विदेश में होगी। वहीं, महिला प्रीमियर लीग के लिए नीलामी का नौ दिसंबर को आयोजित होने की उम्मीद है। इस बारे में बीसीसीआई ने अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को रिटेन-रिलीज करने की तारीख
ईएसपीएन-क्रिकइंफो के मुताबिक, खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने के लिए फ्रेंचाइजियों के पास 15 नवंबर तक का समय है। 15 नवंबर तक उन्हें रिटेन किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची सौंपनी होगी। इसके बाद दिसंबर के पहले हफ्ते तक नीलामी के लिए खिलाड़ियों के पूल को तैयार किया जाएगा। आगामी नीलामी के दौरान प्रत्येक टीम के पास 100 करोड़ रुपये का पर्स होगा। यह पिछले वर्ष से पांच करोड़ रुपये अधिक है।

किस टीम के पास कितने रूपये
फ्रेंचाइजी पिछले साल की बची राशि पांच करोड़ जोड़ने पर राशि
पंजाब किंग्स 12.20 करोड़ रुपये 17.20 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद 6.55 करोड़ रुपये 11.55 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटंस 4.45 करोड़ रुपये 9.45 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स  4.45 करोड़ रुपये 9.45 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जाएंट्स 3.55 करोड़ रुपये 8.55 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स 3.35 करोड़ रुपये 8.35 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1.75 करोड़ रुपये 6.75 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइटराइडर्स 1.65 करोड़ रुपये 6.65 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस 0.05 करोड़ रुपये 5.05 करोड़ रुपये
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें