फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: ऋतुराज ने बताया उन्हें कब सीएसके की कप्तानी के बारे में बताया गया था, जानिए क्या कहा

Tue, 09 Apr 2024 05:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

ऋतुराज ने कप्तानी पारी खेलते हुए चेन्नई को केकेआर के खिलाफ जीत दिलाई। चेन्नई ने अपने शुरुआती दो मैच जीते थे, लेकिन उसे पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इससे ऋतुराज की कप्तानी पर सवाल उठे रहे थे
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्र सिंह धोनी की जगह आईपीएल 2024 सीजन के शुरू होने के ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी संभालने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि उन्हें धोनी ने टीम की कमान संभालने के लिए तैयार रहने कहा था। ऋतुराज के मुताबिक धोनी ने उनसे 2022 में ही नई जिम्मेदारी के लिए तैयार होने की बात कही थी। ऋतुराज ने कहा कि वह तभी से तैयार थे। 
विज्ञापन


दो हार के बाद सीएसके को मिली जीत 
चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे की शानदार गेंदबाजी के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की बेहतरीन 58 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से खेली नाबाद 67 रन की पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को सात विकेट से हराया। लगातार दो मैचों में हार के बाद चेन्नई अपने होम ग्राउंड पर जीत की पटरी पर लौटा। 

'कप्तानी के बारे में ज्यादा बातचीत नहीं हुई'
ऋतुराज ने केकेआर के खिलाफ मिली जीत के बाद कहा, ईमानदारी से कहूं तो कप्तानी के बारे में ज्यादा गहरी बातचीत नहीं हुई। सिर्फ एक बार बात हुई थी। हम अभ्यास कर रहे थे और धोनी ने मेरे पास आकर यह कहा था। बाहर सभी को लगा होगा कि मैंने उनके जैसे महान खिलाड़ी की जगह ली, लेकिन मेरा मानना है कि मेरी अपनी शैली और अंदाज है। मैं टीम कल्चर को बनाए रखना चाहता हूं। धोनी ने 2022 में मुझसे कहा था कि शायद अगले साल नहीं, लेकिन इसके बाद तुम्हें कप्तानी करनी होगी तो इस जिम्मेदारी के लिए तैयार रहना। मैं उसके बाद से हमेशा तैयार था। मैं पिछले साल भी हर मैच के बाद कोच स्टीफन फ्लेमिंग से कप्तानी के हर पहलू पर बात करता था। 
विज्ञापन


टीम में नहीं चाहते कोई बदलाव
ऋतुराज से जब पूछा गया कि कप्तान के तौर पर वह टीम में क्या बदलाव लेकर आए। इस पर उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत है। मैं सीएसके का कल्चर बनाए रखना चाहता हूं। हमने इसके दम पर ही सफलता पाई है तो मैं क्यों कोई बदलाव करूंगा। टीम में बदलाव की कोई जरूरत नहीं है। 

ऋतुराज ने खेली कप्तानी पारी 
केकेआर के बल्लेबाज जहां इस मैच में रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए, वहीं ऋतुराज ने कप्तानी पारी खेलते हुए चेन्नई को जीत दिलाई। चेन्नई ने अपने शुरुआती दो मैच जीते थे, लेकिन उसे पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इससे ऋतुराज की कप्तानी पर सवाल उठे रहे थे, लेकिन उन्होंने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने आलोचकों को जवाब दिया। वहीं, ऋतुराज पांच साल में सीएसके के पहले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने किसी मैच में अर्धशतक जड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें