फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: थाला ने फिर फैंस को संदेह में डाला! 'अगले साल CSK के लिए खेलने या नहीं' के सवाल पर कही ये बात

Thu, 07 Oct 2021 04:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

धोनी ने एक बार फिर से अपने फैंस को संदेह में डाल दिया है। उन्होंने कहा है कि आप मुझे अगले साल पीली जर्सी में देख सकते हैं लेकिन मैं CSK के लिए ही खेलूंगा, इसे लेकर काफी अनिश्चितता है क्योंकि दो नई टीमें आ रही हैं।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले साल यानी आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर अभी काफी अनिश्चितता है। यह हम नहीं बल्कि खुद धोनी का कहना है। दरअसल, माही ने ये बात पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले टॉस के दौरान कही। धोनी ने कहा, 'आप मुझे अगले साल पीली जर्सी में देख सकते हैं लेकिन क्या मैं सीएसके के लिए खेलूंगा? इसे लेकर काफी अनिश्चितता है क्योंकि दो नई टीमें आ रही हैं। हम रिटेंशन पॉलिसी नहीं जानते। हम नहीं जानते कि कितने विदेशी या भारतीय खिलाड़ी हम रिटेन कर सकेंगे। इसलिए काफी अनिश्चितता है। जब तक नियम तय नहीं हो जाते, हम फैसला नहीं कर सकते। इसलिए हमें इसका इंतजार करना चाहिए और उम्मीद करनी चाहिए कि ये सभी के लिए बेहतर होगा।'

विज्ञापन

 

धोनी ने मंगलवार को कही थी ये बात
धोनी के संन्यास को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही थी लेकिन उन्होंने पहली बार मंगलवार को साफ तौर पर संकेत दिया कि वह आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे क्योंकि आईपीएल की अगली नीलामी में टीम में बड़ा बदलाव होगा। धोनी ने मंगलवार को कहा था कि वह कम से कम आईपीएल के एक और सीजन में खेलेंगे। उन्होंने ये भी साफ किया था कि वह अपनी पसंदीदा पीली जर्सी पहनेंगे और 'व्हिसल पोडु' सेना निश्चित रूप से उन्हें चेपॉक मैदान में विदाई मैच खेलते हुए देखे सकेंगे।
विज्ञापन

घरेलू फैंस के सामने संन्यास लेने की इच्छा
इंडिया सीमेंट्स की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में धोनी ने कहा- 15 अगस्त के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना शानदार था। जहां तक बात है लीग छोड़ने की तो आप कभी भी मेरा मैच देखने आ सकते हैं। हालांकि, इसके लिए मैं आप सभी को कुछ समय दूंगा और चेन्नई में अपने फैंस के सामने संन्यास लेने का अलग ही मजा है। मैं वहीं अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलूंगा और चेपक में अपने फैंस से मिलकर ही क्रिकेट को अलविदा कहूंगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें