फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL PRIZE MONEY: चेन्नई को 20 करोड़ मिले, केकेआर की प्राइज मनी धोनी की कीमत से 2.5 करोड़ रु. कम

Sat, 16 Oct 2021 07:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान कोहली को फ्रेंचाइजी एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देती है। टीम ने कोहली को रिटेन किया था।
विज्ञापन
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs कोलकाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 14वें  सीजन के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को हराकर चौथी बार खिताब जीत लिया है। इसी के साथ सीएसके को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ और रनरअप केकेआर को 12.5 करोड़ रुपए प्राइज मनी मिली। आईपीएल उपविजेता की प्राइज मनी टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी विराट कोहली की कीमत से 4.5 करोड़ रुपये कम है। वहीं, चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा से ढाई करोड़ रुपये कम है।
विज्ञापन


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान कोहली को फ्रेंचाइजी एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देती है। टीम ने कोहली को रिटेन किया था। वहीं, धोनी और रोहित को 15 करोड़ रुपये मिलते हैं। हालांकि, सीजन की नीलामी में दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज क्रिस मॉरिस सबसे महंगे 16.25 करोड़ रुपए में बिके थे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। मॉरिस सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी हैं।

 

आईपीएल 2021 में चेन्नई vs कोलकाता - फोटो : अमर उजाला

वेंकटेश अय्यर को मिले ढेर सारे अवॉर्ड

अवॉर्ड प्राइज मनी (रुपए में) किसे मिला प्रदर्शन
गेमचेंजर ऑफ द मैच एक लाख फाफ डुप्लेसिस 59 गेंदों पर 86 रन बनाए
सुपरस्ट्राइकर ऑफ द मैच एक लाख रॉबिन उथप्पा 15 गेंदों पर 36 रन बनाए
स्ट्राइक रेट: 206.66
लेट्स क्रैक इट सिक्स एक लाख वेंकटेश अय्यर तीन छक्के लगाए
पावर प्लेयर ऑफ द मैच एक लाख वेंकटेश अय्यर 32 गेंदों पर 50 रन
पावर-प्ले में 15 गेंदों पर 31 रन बनाए
मैन ऑफ द मैच पांच लाख फाफ डुप्लेसिस 59 गेंदों पर 86 रन की पारी खेली

ऑरेंज और पर्पल कैप विनर को 10-10 लाख रुपये प्राइज मनी

अवॉर्ड प्राइज मनी (रुपए में) किसे मिला प्रदर्शन
इमर्जिंग प्लेयर 10 लाख ऋतुराज गायकवाड़ मैच: 16, रन: 635
गेमचेंजर ऑफ द सीजन 10 लाख हर्षल पटेल मैच: 15, विकेट: 32
फैंटेसी लीग में टॉप पर रहे
लेट्स क्रैक इट सिक्स ऑफ द सीजन 10 लाख केएल राहुल सीजन में सबसे ज्यादा 30 छक्के लगाए
परफेक्ट कैच ऑफ द सीजन 10 लाख रवि बिश्नोई केकेआर के सुनील नरेन का शानदार कैच लिया था
पावर प्लेयर ऑफ द सीजन 10 लाख वेंकटेश अय्यर मैच: 10, विकेट: 370
स्ट्राइक रेट 128.47 का रहा
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन 10 लाख शिमरॉन हेटमायर मैच: 14, स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा: 168.05
पर्पल कैप 10 लाख हर्षल पटेल मैच: 15, विकेट: 32
ऑरेंज कैप 10 लाख ऋतुराज गायकवाड़ मैच: 16, सबसे ज्यादा रन: 635
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर 10 लाख हर्षल पटेल मैच: 15, विकेट: 32 विकेट
कई अहम मौकों पर विकेट निकाले

बीसीसीआई ने पिछले सा प्राइज मनी आधी करने का फैसला बदला
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2020 की शुरुआत में कॉस्ट कटिंग के चलते सख्त कदम उठाए थे। इसके चलते बोर्ड ने पिछले साल आईपीएल की प्राइज मनी आधी करने का फैसला किया। हालांकि, 2020 फाइनल के दौरान बोर्ड ने अपना यह फैसला बदल दिया। 13वें सीजन में भी विजेता को 20 करोड़ रुपए मिले थे, जबकि उपविजेता को 12.5 करोड़ रुपए। प्ले-ऑफ में हारने वाली टीम को 8.75 करोड़ रुपये मिले थे। मौजूदा सीजन में भी ऐसा ही हुआ है।

चेन्नई और कोलकाता में 13-13 करोड़पति खिलाड़ी
चेन्नई और कोलकाता दोनों टीमों में 13-13 करोड़पति खिलाड़ी हैं। इसमें पैट कमिंस को सबसे ज्यादा 15.50 करोड़ रुपए मिलते हैं। चेन्नई और कोलकाता में दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जिसमें जिनकी कीमत 15 करोड़ या उससे ज्यादा है। इसमें कमिंस के अलावा एमएस धोनी हैं।
विज्ञापन

आईपीएल 2021 में चेन्नई vs कोलकाता - फोटो : अमर उजाला
आठ महंगे खिलाड़ियों में सिर्फ धोनी फाइनल का हिस्सा बने
इस बार के आईपीएल में आठ सबसे महंगे खिलाड़ियों में से सिर्फ धोनी ही फाइनल का हिस्सा बने। कुल सात खिलाड़ियों को 15 करोड़ से ज्यादा सैलरी मिली। इनमें विराट कोहली, क्रिस मॉरिस, पैट कमिंस, धोनी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और काइल जेमिसन शामिल हैं। ग्लैन मैक्सवेल आठवें नंबर पर हैं। उन्हें बैंगलोर ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। 
 
खिलाड़ी टीम कीमत (रुपये) मैच रन, विकेट
विराट कोहली आरसीबी 17 करोड़ 15 405 रन
क्रिस मॉरिस राजस्थान 16.25 करोड़ 11 67 रन, 15 विकेट
पैट कमिंस केकेआर 15.5 करोड़ 7 93 रन, 9 विकेट
एमएस धोनी सीएसके 15 करोड़ 16 114 रन
रोहित शर्मा मुंबई 15 करोड़ 13 314 रन
ऋषभ पंत दिल्ली 15 करोड़ 16 419 रन
काइल जेमिसन आरसीबी 15 करोड़ 15 65 रन, 9 विकेट
ग्लेन मैक्सवेल आरसीबी 14.25 करोड़ 15 513 विकेट, 3 विकेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें