फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली बने कोच: विराट ने केकेआर के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश को दिए बैटिंग टिप्स, आरसीबी के खिलाफ खेली थी मैच जिताऊ पारी

Tue, 21 Sep 2021 01:56 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के बाद केकेआर के ओपनर वेंकटेश अय्यर को बैटिंग टिप्स दिए। वेंकटेश ने इस मुकाबले में 41 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। 
विज्ञापन
वेंकटेश अय्यर को बैटिंग टिप्स देते विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला गया। केकेआर के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश  अय्यर ने यह इस मैच में 27 गेंदों पर 41 रन बनाकर आरसीबी को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने यह करिश्मा अपने पदार्पण आईपीएल मैच में किया। अपनी पारी के दौरान वेंकटेश ने 7 चौकों समेत एक छक्का भी लगाया। 

विज्ञापन

कोहली ने दिए बैटिंग टिप्स

इस मुकाबले के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने वेंकटेश अय्यर को बैटिंग टिप्स दिए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। वेंकटेश ने आरसीबी कप्तान विराट के पास पुल शॉट खेलने को लेकर सवाल पूछा। कोहली ने उन्हें पुल शॉट कैसे खेला जाता है उसके बारे में बताया। विराट की इस दरियादिली की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

केकेआर ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। बल्लेबाज करने उतरी रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर की टीम सिर्फ 92 रनों पर ढेर हो गई। केकेआर को मैच जीतने के लिए 93 रनों का लक्ष्य मिला। जिसे कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 ओवर में एक विकेट पर हासिल कर लिया। इस मुकाबले में शुभमन गिल ने 48 और वेंक्टेश ने 41 रनों की पारियां खेलीं। लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की की आरसीबी के विरुद्ध यह सबसे बड़ी जीत है। 

क्रिकेट खेलेने के लिए छोड़ दी थी सीए की पढ़ाई

वेंकटेश अय्यर बीकॉम के छात्र रहे हैं और वह सीए की तैयारी करने में लगे थे। चार्टेड अकाउंट की प्रवेश परीक्षा पास करने के बावजूद क्रिकेट को जारी रखने के लिए उन्होंने सीए को छोड़ दिया। तब तक वह मध्यप्रदेश के लिए टी-20 और एकदिवसीय फॉर्मेट में खेल चुके थे और राज्य की अंडर 23 टीम के कप्तान थे। वेंकटेश के मुताबिक, मैने सीए छोड़कर फाइनेंस में एमबीए करना उचित समझा। मैंने कई परीक्षाएं दीं और मेरा सौभाग्य था कि मैं ऐसे कॉलेज गया जहां पढ़ाई भी अच्छी थी और मैं क्रिकेट खेलना भी जारी रख पाया। 
विज्ञापन

2015 से खेल रहे हैं घरेलू क्रिकेट

वेंकटेश साल 2015 से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन 2020-21 के सत्र में उन्होंने करिश्मा कर दिया था। टी-20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 75.66 की औसत से सबसे ज्यादा 227 रन बनाने में सफल रहे। इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका बल्ला खूब चला। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 402 रन स्कोर किए। जिनमें उनका पंजाब के विरुद्ध 146 गेंदों पर बनाए 198 रनों की पारी शामिल थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें