फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs SRH: भुवनेश्वर के नाम खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले जहीर और संदीप के बाद सिर्फ तीसरे गेंदबाज

Mon, 27 Sep 2021 08:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भुवनेश्वर ने अब तक आईपीएल में 130* मैच खेले हैं और 142 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 21 टेस्ट, 119 वनडे और 51 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं। 
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 का 40वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की। वे आईपीएल में पावरप्ले यानी पहले छह ओवर में 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन


लुईस का विकेट लेते ही उपलब्धि अपने नाम की
भुवनेश्वर ने राजस्थान के एविन लुईस का विकेट लेते ही यह खास उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने लुईस (6 रन) को अब्दुल समद के हाथों कैच कराया। भुवनेश्वर यह उपलब्धि अपने नाम करने वाले पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और हैदराबाद में ही उनके साथी संदीप शर्मा के बाद तीसरे गेंदबाज हैं। 

आईपीएल में सिर्फ तीन गेंदबाजों ने किया है कारनामा
जहीर ने बैंगलोर, मुंबई और दिल्ली तीन फ्रेंचाइजी से खेला है। उन्होंने लीग में पावरप्ले में कुल 50 विकेट लिए हैं। जहीर के नाम आईपएल में कुल 100 मैच में 102 विकेट झटके थे। वहीं, संदीप के नाम आईपीएल के पावरप्ले में 53 विकेट हैं। संदीप ने लीग में कुल 99* मैच खेले हैं और 113 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन


भुवनेश्वर विश्व कप टीम में भी चुने गए हैं
भुवनेश्वर ने अब तक आईपीएल में 130* मैच खेले हैं और 142 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 21 टेस्ट, 119 वनडे और 51 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 63 विकेट, वनडे में 141 विकेट और टी-20 में 50 विकेट हैं। भुवनेश्वर यूएई और ओमान में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम भी चुने गए हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें