आरसीबी ने बनाए थे 164 रन
पंजाब के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेाबाजी करते हुए 164 रन बनाए थे। आरसीबी की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल 57, देवदत्त पडीक्कल 40 और विराट कोहली 25 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। उनके अलावा एबी डिवीलियर्स 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 165 रनों का टारगेट हासिल करने उतरी पंजाब की टीम ने धुआंधार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद पंजाब का मिडिल ऑर्डर बिखर गया और टीम निर्धारित 20 ओवरों में 158 रन ही बना पाई। इस तरह आरसीबी ने यह मुकाबला 6 रनों से जीत लिया।
विराट ने 8 जीत को बताया शानदार
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कहा, यह अद्भुत है, मुझे नहीं लगता कि 2011 के बाद हमने ऐसा नहीं किया, लेकिन यह शानदार स्थिति है, 12 में से आठ मैच जीतना टीम की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने आगे कहा, अब हमारे पास शीर्ष दो में पहुंचने के लिए दो और अवसर हैं, इससे और भी अधिक निडर होकर खेलने की प्रेरणा मिलती है। विराट के मुताबिक, किसी भी टीम के लिए पहली बाधा क्वालीफिकेशन होती है, अब भी कुछ ऐसी चीजें हैं जहां हमें सुधार करने की जरूरत है, ताकि हम उन क्षेत्रों पर काम कर सकें और शीर्ष 2 में पहुंच सकें। बता दें इससे पहले विराट की टीम जब 2011 में प्ले ऑफ में पहुंची थी तो उस समय उसके मैच बाकी थी। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है।
कप्तान के तौर पर विराट का अंतिम साल
विराट आईपीएल के इस सीजन में आखिरी बार कप्तानी कर रहे हैं। 19 सितंबर को उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा था कि इस सत्र के बाद मैं आरसीबी की कप्तानी छोड़ दूंगा। उन्होंने वर्कलोड का हवाला दिया था। उनकी टीम कई बार फाइनल में पहुंचने के बाद भी आज तक आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है। लेकिन विराट अपनी कप्तानी में आरसीबी के लिए इस बार जरूर ट्रॉफी जीतना चाहेंगे।