फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: कप्तान के तौर पर विराट कोहली ने खेला आखिरी मैच, बोले- मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया...

Tue, 12 Oct 2021 10:29 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

आरसीबी की कप्तान विराट कोहली ने कप्तान के रूप में अपनी टीम के लिए सोमवार को आखिरी मुकाबला खेला। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मैच में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
आईपीएल में कप्तान के रूप में आखिरी बार विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने आरसीबी के कप्तान के तौर पर सोमवार को अपना आखिरी मैच खेला। उमैन्होंने यह मुकाबला आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला। मैच के बाद विराट ने जोर देकर कहा कि उन्होंने आईपीएल में फ्रेंचाइजी के लिए अपना 120 फीसदी दिया। शारजाह में खेले गए इस एलिमिनेटर मैच में आरसीबी को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद टीम आईपीएल 2021 से बाहर हो गई। 

विज्ञापन

2013 में बने कप्तान

विराट कोहली करीब 11 वर्षों से आरसीबी के साथ जुड़े हैं। साल 2013 में वह डेनियल विटोरी के बाद इस टीम पूर्णकालिक कप्तान बने। उनकी कप्तानी में साल 2016 में आरसीबी की टीम फाइनल में पहुंची जहां से सनराइडर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा। यह विराट का दुर्भाग्य ही रहा कि वह अपनी कप्तानी में आरसीबी को कभी चैंपियन नहीं बना पाए। 

नौ जीत के साथ किया क्वालीफाई

आईपीएल 2021 में विराट कोहली ने नौ लीग मैच जीतकर तीसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। उनके पास खिताब जीतने की उम्मीद बनाए रखने के लिए सोमवार को आखिरी मौका था। लेकिन केकेआर के सुनील नरेन ने आरसीबी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 21 रन देकर चार विेकेट चटकाकर आरसीबी की कमर तोड़ दी। 

विराट ने पहले ही कर दिया था कप्तानी छोड़ने का एलान

रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल के दूसरे सत्र की शुरुआत में ही कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया था। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि वह 14वें सीजन के बाद आईपीएल की कप्तानी छोड़ देंगे लेकिन खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ बने रहेंगे। वहीं जब मैच के बाद उनसे आगे बने रहने के बारे में पूछा गया तो विराट ने कहा, मैं खुद को कहीं और खेलते हुए नहीं देखना चाहता, मेरे लिए वफादारी बाकी चीजों से ज्यादा बढ़कर ज्यादा है, मैं आईपीएल में खेलने के आखिरी दिन तक आरसीबी में रहूंगा। 

मैंने 120 प्रतिशत दिया

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में मिली हार के बाद विराट ने कहा, मैंने फ्रेंचाइजी के लिए 120 फीसदी दिया, उन्होंने कहा, उन्हें नहीं पता कि आरसीबी में उनकी कप्तानी के लिए कैसी प्रतिक्रिया मिली है। विराट के मुताबिक,  यहां मैंने ऐसा कल्चर विकसित करने की कोशिश की जहां युवां आ सकें और वे स्वतंत्रता और विश्वास के साथ खेल सकें यह कुछ उसी तरह है जैसे में भारतीय टीम में किया है, मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया पता नहीं प्रतिक्रिया कैसी रही हो,लेकिन मैंने हर बार इस फ्रेंचाइजी को 120% दिया है, जो अब मैं एक खिलाड़ी के रूप में करूंगा।
विज्ञापन

आरसीबी के लिए ऐसा रहा विराट का प्रदर्शन

विराट कोहली ने बीते 11 वर्षों में आरसीबी के लिए 140 मैच खेले जिनमें उन्होंने 66 जीते और 70 मुकाबले हारे। एक कप्तान के रूप में उन्होंने अपनी टीम के लिए 139 पारियों में 4871 रन बनाए जिनमें पांच शतक शामिल हैं। इसके अलावा विराट आईपीेएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें