फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: आरसीबी के सबसे फ्लॉप बल्लेबाज रहे एबी डिवीलियर्स, दूसरे सत्र की आठ पारियों में बनाए सिर्फ इतने रन

Tue, 12 Oct 2021 09:07 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज एबी डिवीलियर्स आईपीएल के दूसरे सत्र में सबसे फ्लॉप बल्लेबाज रहे। सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मैच में वह 11 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
एबी डिवीलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों ने शुमार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एबी डिवीलियर्स आईपीएल 2021 के दूसरे सत्र में अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेरने में नाकाम रहे। सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाए और 11 रन बनाकर आउट हुए। इस अहम मुकाबले में डिवीलियर्स को सुनील नरेन ने अपना शिकार बनाया। केकेआर के खिलाफ मिली चार विकेट की हार के बाद आरसीबी की टीम आईपीएल 2021 से बाहर हो गई। लीग के दूसरे सत्र में डिवीलियर्स द्वारा अच्छा प्रदर्शन न करने का असर उनकी प्रतिष्ठा पर भी पड़ा है। उनका फ्लॉप रहना आरसीबी का टूर्नामेंट से बाहर होने का एक बड़ा कारण बन गया। 

विज्ञापन

दूसरे सत्र में बनाए सिर्फ 106 रन

एबी डिवीलियर्स की खराब फॉर्म का दौर दूसरे सत्र में जारी रहा। इस दौरान उन्होंने आरसीबी के लिए आठ मैच खेले जिनमें वह 106 रन ही बना पाए। यही वजह रही कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को एलिमिनेटर जैसे अहम मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। डिवीलियर्स आरसीबी की बल्लेबाजी का स्तंभ रहे हैं। उन्होंने कई बार अपनी टीम को हारे हुए मैच जिताए। लेकिन इस बार वह अपने प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके। 

एलिमिनेटर मुकाबले में बनाए 11 रन

सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मैच में डिवीलियर्स से बहुत उम्मीदें थीं। वह इस मुकाबले में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। विराट एंड कंपंनी को उम्मीद थी कि डिवीलियर्स टीम को इस मैच में जीत दिलाएंगे। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। जिस समय वह 11 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्हें सुनील नरेन ने बोल्ड कर दिया। वह अपनी पारी में महज एक चौका लगा पाए। 
विज्ञापन

आईपीएल 2021 में डिवीलियर्स का प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में एबी डिवीलियर्स के प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो उनकी परफॉर्मंस बहुत अच्छी नहीं रही। इस दौरान उन्होंने 15 मैचों की 14 पारियों में 313 रन बनाए जिनमें दो अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल के 14वें सीजन में उनका सर्वोच्च स्कोर 76 रन नाबाद रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें