फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 वर्ल्डकप: इस आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाजों में आठ भारतीय, इनमें से छह भारतीय टीम में नहीं

Sat, 09 Oct 2021 08:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चयनकर्ताओं ने शिखर धवन को भी भारतीय टीम से बाहर रखा है, जबकि उन्होंने आईपीएल 2021 के पहले फेज में भी शानदार बल्लेबाजी की थी। आईसीसी टूर्नामेंट में भी धवन का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम में शानिल न करना चौकाने वाला है। 
विज्ञापन
इस सीजन में धवन और रुतुराज ने खूब रन बनाए हैं, पर दोनों को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के लीग मैच खत्म हो चुके हैं और एक बार फिर भारत के युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शुरुआती 10 बल्लेबाजों में आठ भारतीय हैं। इनमें से सिर्फ दो खिलाड़ी ही टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम में शामिल है। बाकी के छह खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम का चयन 8 सितंबर को हुआ था। इस समय आईपीएल 2021 का आधा सीजन बचा हुआ था। इस वजह से चयनकर्ताओं ने अनुभव और पुराने प्रदर्शन के आधार भारतीय टीम का चयन किया था, लेकिन अब खिलाड़ियों को प्रदर्शन में बदलाव आने के बाद चयनकर्ताओं के पास 10 अक्तूबर को टीम बदलने का विकल्प है। 
विज्ञापन

आईपीएल के 10 सबसे सफल बल्लेबाजों में सिर्फ राहुल और रोहित टीम में

लोकेश राहुल इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जबकि रोहित शर्मा इस मामले में दसवें नंबर पर हैं। यही दोनों बल्लेबाज भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इनके अलावा शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडीक्कल भी इस सूची में शामिल हैं। हालांकि बाकी खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। फाफ डू प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल इस सूची में शामिल दो विदेशी खिलाड़ी हैं और इनमें से प्लेसिस को भी दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

क्यों नहीं मिली जगह

जिन भारतीय खिलाड़ियों को वर्ल्डकप टीम में जगह नहीं दी गई है, उनमें से अधिकतर खिलाड़ियों के पास अनुभव की कमी है। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों ने पहले मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। इस वजह से चयनकर्ताओं ने भरोसेमंद खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। हालांकि शिखर धवन को टीम से बाहर रखने का फैसला वाकई चौकाने वाला था, क्योंकि उन्होंने आईपीएल के पहले फेज में अच्छी बल्लेबाजी की थी। श्रीलंका के खिलाफ दौरे में उन्होंने बहुत तेजी से रन नहीं बनाए थे और शायद इसी वजह से चयनकर्ताओं ने उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें