फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: लॉर्ड शार्दुल का वह ओवर जिसने चेन्नई की मैच में कराई वापसी, बाद में जडेजा ने केकेआर को पहुंचाई बड़ी चोट

Sat, 16 Oct 2021 01:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है। चेन्नई की टीम चौथी बार खिताब जीतने में सफल रही। उसने दुबई में खेले गए खिताबी मुकाबले में कोलकाता को बुरी तरह से 27 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है। चेन्नई की टीम चौथी बार खिताब जीतने में सफल रही। उसने दुबई में खेले गए खिताबी मुकाबले में कोलकाता को बुरी तरह से 27 रनों से हरा दिया। हालांकि चेन्नई के लिए यह जीत इतनी आसान नहीं रही। एक वक्त ऐसा भी आया जब लग रहा था कि कोलकाता की टीम बाजी मार लेगी लेकिन उसके बाद शार्दुल ठाकुर ने अपने एक ही ओवर में मैच को पलटकर रख दिया। ऐसे में आइए जानते हैं मैच का वह टर्निंग पॉइंट जब मैच चेन्नई की तरफ घूम गया। 

विज्ञापन

दरअसल चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए और कोलकाता के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की सलामी जोड़ी ने कोलकाता को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। गिल और अय्यर दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। 10 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 88 रन हो गया था और उसे जीत के लिए अगली 60 गेंदों में 105 रन बनाने थे। 

इसी समय धोनी ने पहले ओवर में महंगे रहे शार्दुल ठाकुर को गेंदबाजी पर लगाया। शार्दुल ने भी अपने कप्तान के भरोसे को कायम रखा और ओवर की चौथी गेंद और वेंकटेश अय्यर को रविंद्र जडेजा के हाथों सच कराया। अय्यर 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इससे पहले कि केकेआर इस झटके से उबर पाती, शार्दुल ने इसी ओवर में आखिरी गेंद पर नितीश राणा को खाता खोले बगैर ही पवेलियन की राह दिखा दी। शार्दुल ने अपने कोटे के दूसरे ओवर में महज पांच रन देकर दो विकेट झटके। 
विज्ञापन

एक ओवर में दो झटके लगने के बाद कोलकाता की टीम पटरी से उतर गई और उसके एक के बाद एक विकेट गिरने लगे। हालांकि रविंद्र जडेजा का 15वां ओवर एक बार फिर से कोलकाता के लिए काल बना और मैच को उनके हाथ से निकाल ले गया। जडेजा ने इस ओवर में महज तीन रन देकर दिनेश कार्तिक और फिर शाकिब अल हसन हो पवेलियन भेज दिया। कोलकाता ने कुल मिलाकर 34 रन के अंदर अपने आठ विकेट खो दिए और मैच गंवा बैठी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें