फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs KKR Final: सीएसके-केकेआर में से कौन जीतेगा आईपीएल खिताब?, ग्लेन मैक्ग्रा ने की भविष्यवाणी

Fri, 15 Oct 2021 03:25 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईपीएल 2021 का फाइनल मुकाबला आज सीएसके और केकेआर के बीच खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले को लेकर क्रिकेट विशेषज्ञ अपनी पसंदीदा टीम को लेकर विजेता बनने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
इयोन मॉर्गन और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का फाइनल मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरान क्रिकेट फैंस अपनी-अपनी टीमों को लेकर खिताब जीतने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


दूसरी बार केकेआर के खिलाफ फाइनल खेलेगा सीएसके

नौ साल के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दूसरी बार फाइऩल खेलेगी। इससे पहले केकेआर ने साल 2012 में सीएसके के विरुद्ध खिताबी मुकाबला खेला था जिसमें उसने जीत दर्ज की थी। क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि इस फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों की तरफ से कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। पिछले सत्र को भूलते हुए इस बार चेन्नई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे पहले प्ले ऑफ और उसके बाद फाइनल में जगह बनाई।. 

मैक्ग्रा ने की विजेता की भविष्यवाणी

इस बहुत प्रतीक्षित खिताबी मुकाबले को लेकर कुछ लोगों ने विजेता टीम की भविष्यवाणी की है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ ने सीएसके को फाइनल का विजेता बताया है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी पसंदीदा विनर टीम की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सवाल पूछते हुए लिखा आईपीएल 2021 की विजेता कौन टीम होगी, इसके बाद उन्होंने नीचे लिखा मेरी भविष्यवाणी चेन्नई सुपर किंग्स।  
विज्ञापन


वसीम जाफर ने किया मजेदार ट्वीट

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा समय में पंजाब किंग्स के बैटिंग कोच किसी विजेता टीम की सीधे तौर पर भविष्यवाणी नहीं की। लेकिन केकेआर की तरफ इशारा करते हुए ट्वीट कर कहा, मेरी भविष्यवाणी एक विश्व कप जीतने वाला कप्तान और एक कीवी कोच आज की रात आईपीएल की ट्रॉफी उठाएंगे। 

तीन बार धोनी जिता चुके हैं खिताब

महेंद्र सिेंह धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार खिताब जिता चुके हैं। बीते साल 2020 आईपीएल में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और सीएसके प्लेऑफ तक में नहीं पहुंच पाया। लेकिन आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई। वहीं मॉर्गन की कप्तानी वाली केकेआर टीम का प्रदर्शन आईपीएल के पहले सत्र में बेहद निराशाजनक रहा। लेकिन दूसरे सत्र में टीम ने एकजुट खेलते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। 
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें