फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA : महिला क्रिकेट में यह कारनामा करने वाली तीसरी गेंदबाज बनीं राणा, भारत ने द. अफ्रीका पर कसा शिकंजा

Sun, 30 Jun 2024 07:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

भारत के लिए स्पिनर स्नेह राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट झटके जिससे भारत ने मेहमान टीम को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
स्नेह राणा - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका पर शिकंजा कस लिया। भारत के लिए स्पिनर स्नेह राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट झटके जिससे भारत ने मेहमान टीम को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया। हालांकि, सुने लुस के शतक से दक्षिण अफ्रीका की टीम वापसी करने में सफल रही और दिन का खेल समाप्त होने तक उसने दूसरी पारी में दो विकेट पर 232 रन बना लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका अब भी भारत से 105 रन से पीछे है। इससे पहले स्नेह राणा की धारदार गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी महज 266 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

लुस और वोलवार्ट ने संभाला मोर्चा
भारत ने पहली पारी में 337 रन की विशाल बढ़त के बाद दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन दिया। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में महज 16 रन के स्कोर पर एनेके बॉश (09) का विकेट गंवा दिया जिन्हें दीप्ति ने पगबाधा आउट किया। लौरा वोलवार्ट और लुस ने चाय के ब्रेक तक स्कोर एक विकेट पर 124 रन पहुंचाया। चाय के बाद के सत्र में दोनों के बीच 138 रन की साझेदारी से मेहमान टीम ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी भी बनाई। लुस ने फिर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया जिससे वह मिगनोन डु प्रीज (2014 में 102 रन) के बाद भारत के खिलाफ टेस्ट शतक जड़ने वाली दक्षिण अफ्रीका की दूसरी खिलाड़ी बनीं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लुस को आउट कर वोलवार्ट के साथ उनकी 190 रन की साझेदारी का अंत किया, तब स्कोर दो विकेट पर 206 रन था। फिर काप और वोलवार्ट ने स्टंप तक बल्लेबाजी की।
विज्ञापन

नीतू और गार्डनर की सूची में शामिल हुईं राणा
लुस ने 203 गेंद की पारी में 18 चौके की मदद से 109 रन बनाए। उन्हें कप्तान वोलवार्ट (नाबाद 93 रन) का अच्छा साथ मिला। इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में चार विकेट पर 236 रन से खेलना शुरू किया। मारिजाने काप (74) और नाडिने डि क्लर्क (39) लय जारी नहीं रख सकीं। काप कुछ ही देर में राणा का शिकार हुईं जिसके बाद पूरी टीम 17 रन के अंदर पवेलियन लौट गई। राणा और दीप्ति शर्मा ने आराम से यह जिम्मेदारी संभाली। राणा ने 77 रन देकर आठ विकेट झटके। राणा का यह प्रदर्शन भारत की नीतू डेविड (53 रन पर आठ विकेट) और ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर (66 रन पर आठ विकेट) के बाद महिला टेस्ट की एक पारी में तीसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें