फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: मांजरेकर ने की हार्दिक की तारीफ, आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- वो बड़े मैच का खिलाड़ी है

Sun, 30 Jun 2024 06:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए इस टूर्नामेंट पांड्या ने 144 रन बनाने के साथ 11 विकेट लेकर भारत को दूसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी दिलाने में अहम योगदान दिया और मांजरेकर अब सही साबित हुए हैं।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या-संजय मांजरेकर - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 की शुरुआत से हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों के निशाने पर थे। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनके खिलाफ आलोचकों को हूटिंग करते देखा गया। हालांकि, टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच में स्टार ऑलराउंडर ने अपनी घातक गेंदबाजी से भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ आठ रन खर्च किए, जिसके बाद भारत सात रन से जीत गया। इस मैच के बाद संजय मांजरेकर ने उनकी तारीफ की।
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : ICC/T20 World Cup
बारबाडोस के मैदान में शनिवार को खेले गए टी20 के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने के 11 साल के इंतजार को भी खत्म कर दिया। आखिरी बार भारत ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था। हालांकि, इस जीत के साथ टीम इंडिया ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। भारत के इस जीत के साथ सभी खिलाड़ियों के आंखों में खुशी के आंसू थे। 

भारतीय टीम - फोटो : ICC/T20 World Cup
मैच के बाद मशहूर कमेंटटेर संजय मांजरेकर ने हार्दिक पांड्या की तारीफ करते हुए आलोचकों को लताड़ लगाई। दरअसल, मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने के बाद हार्दिक को प्रशंसकों के गुस्से का सामना करना पड़ा था। फैंस के दिल में उनके प्रति नाराजगी थी। टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी। इस दौरान मांजरेकर ने दर्शकों को पांड्या के साथ अच्छे बर्ताव के लिए कहा था। अब दिग्गज ने अपनी बात याद दिलाते हुए कहा, "हार्दिक पंड्या के जीवन में शानदार बदलाव आया है। आईपीएल में लोग उनका मजाक उड़ा रहे थे और उनकी आलोचना कर रहे थे और मैंने उनसे कहा कि वे अच्छा व्यवहार करें क्योंकि यह एक बड़े स्तर का खिलाड़ी है।"
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या - फोटो : ICC/T20 World Cup
अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए इस टूर्नामेंट पांड्या ने 144 रन बनाने के साथ 11 विकेट लेकर भारत को दूसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी दिलाने में अहम योगदान दिया और मांजरेकर अब सही साबित हुए हैं। मांजरेकर ने आगे कहा, "उसने हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर और अंत में रबाडा का विकेट चटकाया। वह एक चैंपियन खिलाड़ी है और बड़े मैचों में उनका यह प्रदर्शन आश्चर्यजनक नहीं है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें