फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: पाकिस्तान के पूर्व पीएम को रोहित-गिल का करारा जवाब; शाहीन को जमकर धोया, 15 ओवर में 115 रन बटोरे

Sun, 10 Sep 2023 06:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

शाहबाज शरीफ ने कहा था कि भारतीय बल्लेबाज शाहीन अफरीदी को नहीं खेल सकते हैं। इसके बाद अगले ही मैच में रोहित और गिल ने शाहीन अफरीदी को जमकर धोया और 15 ओवर में ही 115 रन बना लिए। 
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान की टीम दूसरी बार आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी नहीं कर पाई थी और यह मुकाबला बेनतीजा रहा था। हालांकि, इस मैच में शाहीन अफरीदी ने शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने पावरप्ले में विराट कोहली और रोहित शर्मा को आउट किया था। वहीं, अंत में हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा को आउट कर टीम इंडिया को बड़ा स्कोर बनाने से रोका था। 
विज्ञापन


शाहीन ने अपने 10 ओवर में दो मेडन ओवर किए थे और 35 रन देकर चार विकेट झटके थे। उनके अलावा नसीम शाह और हारिस रऊफ ने भी तीन-तीन विकेट लिए थे। पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के करिश्माई प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई थी। भारतीय टीम 48.5 ओवर में 266 रन पर ऑल आउट हो गई थी। इस मैच में भारत के चार विकेट 66 रन पर गिर गए थे और ऐसा लग रहा था कि भारत बेहद छोटे स्कोर पर सिमट जाएगा। ऐसे में ईशान किशन ने 82 और हार्दिक ने 87 रन की पारी खेल टीम इंडिया को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया था। 
 

इस मैच के बाद भारतीय बल्लेबाजों की जमकर आलोचना हुई थी। खासकर रोहित शर्मा को लेकर कहा गया कि वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों की अंदर आती गेंदों को नहीं खेल सकते हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहबाद शरीफ ने भी ट्वीट किया था कि ये लोग शाहीन अफरीदी को नहीं खेल सकते हैं। हालांकि, दूसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शाहबाज को गलत साबित कर दिया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने शुरुआत से ही शाहीन के खिलाफ बड़े शॉट खेले। 
विज्ञापन

 

शाहीन अफरीदी ने अपने शुरुआती तीन ओवरों में 31 रन लुटा दिए। इसका असर यह हुआ कि कप्तान बाबर ने उन्हें गेंदबाजी से हटा दिया और रोहित के आउट होने के बाद ही उन्हें दोबारा गेंदबाजी का मौका मिला। शाहीन ने गिल को आउट भी किया, लेकिन तब तक वह अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे और टीम इंडिया को शानदार शुरुआत देकर अपना काम कर चुके थे। इन दोनों ने शुरुआत में पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 15 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 115 रन तक पहुंचा दिया था। इसके बाद दोनों छह गेंद के अंतराल में आउट हो गए और पाकिस्तान ने मैच में वापसी की, लेकिन तब तक शाहीन, पाकिस्तान और शाहबाज शरीफ का घमंड टूट चकनाचूर हो चुका था। इस मैच में रोहित ने 49 गेंद में 56 और गिल ने 52 गेंद में 58 रन बनाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें