भारत के मैच से पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टीम का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें गुरुमंत्र दिया है। गांगुली ने कहा, 'विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम में टी-20 विश्व कप के उचित दावेदार के रूप में हर तरह की प्रतिभा मौजूद है और ट्रॉफी जीतने के लिए टीम को बस थोड़ी परिपक्वता दिखाने की जरूरत है।
विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार से आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के अभियान की शुरुआत करेगी। हालांकि 18 और 20 अक्तूबर को वह अपने अभ्यास मैच खेलेगी और इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 24 तारीख को पहला ग्रुप मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम टी-20 टूर्नामेंट के लिए तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन
उधर भारत के मैच से पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टीम का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें गुरुमंत्र दिया है। गांगुली ने कहा, 'विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम में टी-20 विश्व कप के उचित दावेदार के रूप में हर तरह की प्रतिभा मौजूद है और ट्रॉफी जीतने के लिए टीम को बस थोड़ी परिपक्वता दिखाने की जरूरत है।
भारतीय टीम अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को करेगी। गांगुली से जब पूछा गया कि भारत को खिताब जीतने के लिए क्या करने की जरूरत है तो उन्होंने कहा, 'आप आसानी से चैंपियन नहीं बनते और आप सिर्फ टूर्नामेंट में प्रवेश से भी चैंपियन नहीं बनते इसलिए आपको एक प्रक्रिया से गुजरना होगा और उन्हें परिपक्वता दिखानी होगी।'
विज्ञापन
बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा, 'टीम में प्रतिभा मौजूद है, उनके पास इस स्तर पर रन जुटाने और विकेट चटकाने के लिए शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं। उन्हें विश्व कप जीतने के लिए मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में होना चाहिए।'
गांगुली ने टीम को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि उन्हें सीधे खिताब का लक्ष्य बनाने के बजाय प्रत्येक मैच जीतने पर ध्यान देना चाहिए। बकौल गांगुली, 'खिताब तभी जीता जा सकता है, जब फाइनल खत्म हो जाएं। इसलिए इससे पहले आपको काफी क्रिकेट खेलना होगा और मुझे लगता है कि भारत को प्रत्येक मैच पर ध्यान लगाना चाहिए और फिर आगे बढ़ने के बारे में देखना चाहिए।'
गांगुली ने बल्लेबाजों को कहा, 'महत्वपूर्ण चीज गेंदबाज के हाथों से निकलकर आ रही अगली गेंद को खेलना है और लगातार ऐसा करते रहना है जब तक कि आप फाइनल में नहीं पहुंच जाते।'