संजू सैमसन
वर्ल्ड कप में सैमसन जैसे खिलाड़ी की जरूरत
रोहित ने कहा- सैमसन बैकफुट पर जबरदस्त शॉट लगाते हैं। इसके अलावा उनका पिक अप पुल और कट शॉट भी शानदार है। सैमसन गेंदबाजों के ऊपर से भी जबरदस्त शॉट खेलते हैं। हम इस साल जब टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे तो इस तरह के शॉट खेलने वाले बल्लेबाज की जरूरत होगी। सैमसन में यह टैलेंट दिखता है। मैं उम्मीद करता हूं कि वह मिले मौके को पूरी तरह भुनाने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा रोहित ने मोहम्मद सिराज को टी-20 सीरीज के लिए फिट बताया।
ऑस्ट्रेलिया में होना टी-20 वर्ल्ड कप
इस साल टी-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 16 अक्तूबर से 13 नवंबर के बीच खेला जाएगा। भारत को सुपर 12 में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश के साथ रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्तूबर को मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।
टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों का आयोजन सात स्थानों- एडिलेड, ब्रिस्बेन, जिलॉन्ग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी में होगा। वहीं, फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होगा। नौ और 10 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड और एडिलेड ओवल में सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।