फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्सर किंग बनेंगे हिटमैन: रोहित के निशाने पर गुप्टिल-कोहली के रिकॉर्ड्स, श्रीलंका के खिलाफ लगाने होंगे 12 छक्के

Tue, 22 Feb 2022 03:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम को अब श्रीलंका का सामना करना है। नए कप्तान रोहित शर्मा की नजरें फिर से सीरीज जीतने के अलावा कुछ रिकॉर्ड्स बनाने पर भी होंगी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम को अब श्रीलंका का सामना करना है। टीम इंडिया लंकाई टीम के खिलाफ तीन टी20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। रोहित शर्मा को पिछले साल के अंत में टी20 और वनडे का पूर्णकालिक कप्तान बनाया गया था। टीम इंडिया ने तब से वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टी20 सीरीज अपने नाम की है। अब रोहित की नजरें श्रीलंका पर है। सीरीज जीतने के अलावा उनके निशाने पर मार्टिन गुप्टिल के दो रिकॉर्ड हैं।
विज्ञापन


रोहित के पास टी20 में सबसे ज्यादा रन के साथ-साथ सबसे ज्यादा छक्के के रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका होगा। फिलहाल ये दोनों रिकॉर्ड अभी न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल के नाम हैं। गुप्टिल ने 112 मैचों में 3299 रन बनाने के अलावा 165 छक्के भी लगाए हैं। रोहित की बात करें तो उन्होंने 122 टी20 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान उन्होंने 3263 रन बनाने के साथ-साथ 154 छक्के उड़ाए हैं। रोहित अगर तीन मैचों की सीरीज 11 छक्के लगाते हैं तो गुप्टिल की बराबरी कर लेंगे। वहीं, 12वां छक्का लगाते ही गुप्टिल से आगे हो जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी देश मैच छक्के
मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड 112 165
रोहित शर्मा भारत 122 154
क्रिस गेल वेस्टइंडीज 79 124
इयॉन मॉर्गन इंग्लैंड 115 120
एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलिया 88 113
विज्ञापन

मार्टिन गुप्टिल - फोटो : सोशल मीडिया
गुप्टिल और कोहली के नाम रोहित से ज्यादा रन
अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रनों की बात करें तो रोहित के पास पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ-साथ गुप्टिल को पीछे छोड़ने का मौका होगा। कोहली श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में रोहित के पास उनसे आगे निकलने का सुनहरा मौका होगा। गुप्टिल ने सबसे ज्यादा 3299 रन बनाए हैं तो कोहली के नाम 97 मैचों में 3296 रन हैं। 

हिटमैन के नाम से मशहूर भारतीय कप्तान रोहित ने 3263 रन बनाए हैं। उन्हें दोनों से निकलने के लिए कुल 37 रन बनाने होंगे। इस क्रम में चौथे स्थान पर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग और पांचवें पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच हैं। स्टर्लिंग ने 100 मैचों में 2758 और फिंच ने 88 मैचों में 2686 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली के एक और रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं रोहित
कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में रोहित एक रिकॉर्ड की बराबरी की थी। वे अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित के बराबर पहुंचे थे। कोहली और रोहित के 30-30 बार ऐसा किया है। हिटमैन ने 26 अर्धशतक और चार शतक लगाए हैं। वहीं, कोहली ने 30 अर्धशतक लगाए हैं। ऐसे में रोहित के पास इस मामले में भी कोहली से आगे निकलने का मौका होगा।

अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले खिलाड़ी
बल्लेबाज देश 50+ स्कोर
विराट कोहली भारत 30
रोहित शर्मा  भारत 30
बाबर आजम पाकिस्तान 26
मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड 22
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 22

भारत और श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल
श्रीलंकाई टीम भारत के दौरे पर तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलेगी। पहला टी-20 मुकाबला लखनऊ में 24 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को दो टी-20 मैच खेले जाएंगे। टेस्ट सीरीज की शुरुआत मोहाली में होगी। पहला मुकाबला चार मार्च से आठ मार्च तक खेला जाएगा। इसके बाद बेंगलुरु में दूसरा और अंतिम टेस्ट 12 से 16 मार्च तक आयोजित होगा।

टी20 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़,  ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और आवेश खान।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें