फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए शेड्यूल जारी, दिल्ली में होगा पहला मैच

Sat, 23 Apr 2022 09:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण अफ्रीका की टीम 2019 के बाद पहली बार भारत में टी20 सीरीज खेलेगी। अब तक दो बार उसे भारतीय जमीन पर टी20 सीरीज में खेलने का मौका मिला है। 2019 में तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी थी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और टेम्बा बावुमा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर टी20 सीरीज खेलेगी। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार (23 अप्रैल) को शेड्यूल जारी कर दिया। अफ्रीकी टीम नौ जून से 19 जून के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन


दूसरा मैच कटक, तीसरा विशाखापट्टनम, चौथा राजकोट और पांचवां बेंगलुरु में होगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम 2019 के बाद पहली बार भारत में टी20 सीरीज खेलेगी। अब तक दो बार उसे भारतीय जमीन पर टी20 सीरीज में खेलने का मौका मिला है। 2015 में तीन मैचों की सीरीज में अफ्रीकी टीम 2-0 से जीती थी। उसके बाद 2019 में तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी थी।

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल
तारीख मैच जगह
9 जून पहला टी20 दिल्ली
12 जून दूसरा टी20 कटक
14 जून तीसरा टी20 विशाखापट्टनम
17 जून चौथा टी20 राजकोट
19 जून पांचवा टी20 बेंगलुरु
विज्ञापन

टी20 सीरीज में दोनों टीमों का प्रदर्शन
दोनों टीमों के बीच छह टी20 सीरीज खेली जा चुकी है। इस दौरान टीम इंडिया तीन और दक्षिण अफ्रीका दो सीरीज में जीती है। 2006  में एक मैच की सीरीज में भारत 1-0 से जीता था। उसके बाद 2011 में एक मैच की सीरीज में भारत फिर से 1-0 से विजेता बना था। 2012 में दक्षिण अफ्रीका ने एक मैच की सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया था। फिर 2015 में भी अफ्रीकी टीम ही जीत थी। उसने तीन मैचों की सीरीज को 2-0 से जीत लिया था। 2018 में भारतीय टीम ने वापसी की और तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। दोनों टीमों के बीच 2019 में खेली गई तीन टी20 मैचों सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें